‘AIIMS’ में महिला क्लर्क की ‘HOD’ ने लूट ली आबरू, प्रबंधन पर गंभीर आरोप

By : madhukar dubey, Last Updated : February 27, 2023 | 5:37 pm

रायपुर। AIIMS में एक महिला कर्मचारी का इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी राजेश सिंह (HOD Rajesh Singh) ने आबरू लूट ली। पीडि़ता का अरोप है कि उसने घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला को होश आया तो राजेश ने माफी मांग ली। पीडि़ता भी अपनी इज्जत के खातिर चुप हो गई। लेकिन इस घटना के कुछ माह बीतने पर राजेश सिंह पीडि़ता को परेशान करने लगा। इसके छेड़खानी की शिकायत पीडि़ता ने एम्स प्रबंधन से किया लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। लिहाजा, थकहार कर पीडि़ता ने कबीर नगर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।

पहले माफी मांगी, फिर कुछ दिनों बाद शुरू की हरकत

घटना के बाद राजेश सिंह ने महिला से माफी मांग ली। किसी तरह महिला भी मान गई, और फिर कुछ महीने तक राजेश सिंह चुप था। लेकिन दिसंबर 2022 से वह महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने लगा। उस दौरान राजेश सिंह ने महिला के फोन पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजे।

एम्स प्रबंधन से शिकायत की थी, पर नहीं हुई कार्रवाई

महिला का आरोप है कि, शिकायत के बाद भी प्रबंधन ने राजेश सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते आरोपी लगातार मुझसे जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। मैंने कई बार प्रबंधन से इस बारे में बताया। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।