नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई के तेज होने से कांग्रेस में भारी निराशा!-रामू जगदीश रोहरा

By : hashtagu, Last Updated : May 24, 2024 | 6:58 pm

रायपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू जगदीश रोहरा (BJP State General Secretary Ramu Jagdish Rohra) ने नक्सलवाद के खिलाफ विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) की सरकार की निर्णायक लड़ाई को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि इस लड़ाई से कांग्रेस में बेहद निराशा का माहौल है। श्री रोहरा ने कहा कि कभी कांग्रेस उन नक्सलियों के मारे जाने के सबूत मांगती है जिनके मरने की पुष्टि खुद नक्सली नेता कर चुके होते हैं और जब भाजपा की विष्णु देव सरकार पुनर्वास की नीति के लिए नक्सलियों से सुझाव मांगती है तो भी कांग्रेस उसे पर सवाल खड़े करती है।

रामू जगदीश रोहरा ने कहा की ना तो कांग्रेस पुलिस बलों द्वारा नक्सलियों के मारे जाने को स्वागत योग्य बता रही है ना ही पुनर्वास नीति के लिए नक्सलियों के सुझाव लेने की प्रशंसा कर रही है यानी कुल मिलाकर वह छत्तीसगढ़ में नक्सली समस्या के खात्मे में को लेकर उठाए जा रहे किसी भी कदम से नाखुश है निराश है।

राम जगदीश रोहरा ने कहा कि कांग्रेस नक्सलवाद पर केवल राजनीति करती आई है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तो इसके कीर्तिमान बनाए हैं उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के मारे जाने की घटना के सबूत जेब में होने की बात सार्वजनिक रूप से कही थी लेकिन आज तक उन्होंने ऐसा कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया ।5 साल की भूपेश बघेल की सरकार ने कांग्रेस सरकार ने नक्सलियों के संरक्षण का काम किया ,नक्सली यह कहने लगे थे कि अब कांग्रेस की सरकार यानी हमारी सरकार है लेकिन जब अब भाजपा की लड़ाई निर्णायक रूप से नक्सलवाद के खिलाफ हो रही है तो कांग्रेस में उदासी छाई है।

कहा कि कश्मीर से जब मोदी सरकार ने 370 धारा हटाया तो भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को पीड़ा हुई थी। इस मुद्दे पर तो कांग्रेस ने खुलकर विरोध भी किया था। वैसे कांग्रेस को आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म होने से पीड़ा और निराशा होती है। क्योंकि इस मुद्दे को कांग्रेस ने जो सालों से बनाए रखा था, उसे खत्म होते देखना कांग्रेस पसंद नहीं कर सकते हैं। इसमें भी कांग्रेस भ्रम फैलाने के अभियान में जुटी रहेगी। लेकिन जनता को अब कांग्रेस की चाल चरित्र के बारे में मालूम हो चुका है।

यह भी पढ़ें : जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर ‘CM साय’ का पूरा फोकस, नियुक्त किये जाएंगे नोडल अधिकारी