विष्णुदेव राज में ‘सरकारी नौकरियों’ में खुले भर्ती के द्वार ! जानिए किस विभाग में नौकरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राज्य में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू ) कर दी गई है।

  • Written By:
  • Updated On - September 12, 2024 / 01:58 PM IST

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राज्य में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू
  • पुलिस में 341 विभिन्न पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने दी मंजूरी

रायपुर, 12 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) की मंशानुरूप राज्य में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू (Recruitment process started) कर दी गई है। पुलिस विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग द्वारा 341 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें सर्वाधिक 278 पद सब इंस्पेक्टर के हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस बल में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। स्वीकृत पदों में 19 सूबेदार, 278 उप निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमाण्डर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) शामिल हैं।

इन रिक्तियों से छत्तीसगढ़ पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। साथ ही, युवाओं को स्थिर और सम्मानजनक करियर के अवसर मिलेंगे। भर्ती की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  CM विष्णुदेव साय के मागदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने उठाया बड़ा कदम ! जानिए क्या मिली सौगात

यह भी पढ़ें :  हीराकुंड बांध के डुबान क्षेत्र में आने वाले ‘छत्तीसगढ़’ के गांवों को नहीं झेलनी ‘पड़ेगी’ बाढ़ का दंश

यह भी पढ़ें :निर्माण कार्यों के साथ सांस्कृतिक विकास भी जरुरी – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

यह भी पढ़ें : बस्तर दशहरा पर्व : द बस्तर मड़ई में बिखरेगी बस्तर की बहुरंगी कला-संस्कृति की छटा

यह भी पढ़ें :सूपेबेड़ा के लिए दिल्ली से ‘आएंगे’ डॉक्टर! VIDEO कांफ्रेंस के जरिए CM विष्णुदेव साय ने लगाई कलेक्टरों की क्लॉस…LIVE