क्या कांग्रेस की हार के लिए ‘जिलाध्यक्ष’ ही जिम्मेदार बड़े नेताओं पर कार्यवाही क्यों नहीं ?-देवलाल ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस के निष्क्रिय जिला अध्यक्षों

  • Written By:
  • Updated On - September 6, 2024 / 06:34 PM IST

  • कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष बदले जाने की खबर पर भाजपा का बड़ा सवाल
  • कांग्रेस में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की परंपरा, सेटिंग वाले नेता लेते है मजा:देवलाल ठाकुर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर (BJP State spokesperson Devlal Thakur) ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस के निष्क्रिय जिला अध्यक्षों (Inactive district presidents of Pradesh Congress) को बदले जाने की बात कहने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस आज भी लोकतंत्र के साथ किस तरह खिलवाड़ कर रही है, यह इससे आईने की तरह साफ हो गया है। श्री ठाकुर ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में करारी हार की कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है और निचले स्तर पर हार का ठीकरा फोड़े जाने की तैयारी चल रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि ढेर सारे गुटों में बंटी कांग्रेस में मचे घमासान के बीच डेढ़ दर्जन जिला अध्यक्षों को बदले जाने की बात कहकर बैज ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस लोकतंत्र के नाम पर जुबानी जमाखर्च तो खूब कर लेती है, लेकिन निष्क्रियता के मापदंड तय करते हुए कांग्रेस नेतृत्व कतई पारदर्शी नहीं है। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र का खात्मा और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न चरम पर है।

  • विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार दिलवाने वाले और हार के सबसे बड़े जिम्मेदार दीपक बैज खुद तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे, लेकिन डेढ़ दर्जन जिला कांग्रेस अध्यक्षों को इस हार के जिम्मेदार बताकर बदला जाएगा! श्री ठाकुर ने सवाल किया कि अगर कांग्रेस की हार के जिम्मेदार जिला के अध्यक्ष हैं और उन्हें बदला जा रहा है तो प्रदेश के अध्यक्ष बैज किस मापदंड के तहत कांग्रेस की करारी शिकस्त के लिए जिम्मेदार नहीं माने जा रहे हैं? पूर्व मुख्यमंत्री क्या हार के जिम्मेदार नहीं? श्री ठाकुर ने कटाक्ष किया कि लोकसभा सदस्य और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए भी वह अपना विधानसभा चुनाव तक भाजपा के एक पूर्व मंडल अध्यक्ष से हार जाते हैं और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी के चलते अपनी टिकट तक नहीं बचा पाते, और अब कांग्रेस की हार के लिए जिला अध्यक्षों पर तोहमत मढने चले हैं! क्या गजब लोकतंत्र है कांग्रेस में!

यह भी पढ़ें : सदस्यता अभियान : भाजपा के लिए देश पहले, जनता को ‘परिवार’ मानकर काम करती है भाजपा-विष्णुदेव साय

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : एक मैसेज से क्यों ‘हांफने’ लगा बिजली विभाग! ये कमाल CM…

यह भी पढ़ें :CG-BJP का एक तीर-दो निशाना : तथाकथित युवा हितैषी ‘कांग्रेस’ के झूठ का पर्दाफाश…VIDEO वार

यह भी पढ़ें :CG-X Story : BJP का ‘कांग्रेस’ पर पोस्टर वार! छोड़े सियासी तीर