क्या ‘छत्तीसगढ़’ में इसके बहाने BJP का ‘चुनावी’ ब्लूप्रिंट ?… शिवप्रकाश के दौरे के मायने

By : madhukar dubey, Last Updated : August 14, 2024 | 5:05 pm

रायपुर। लोकसभा में रिकार्ड जीत का पताका फहराने के बाद भी भाजपा का अभी चुनावी मिशन पूरा नहीं हुआ है। क्योंकि आगामी कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh BJP) में नगरीय और पंचायत चुनाव का माहौल दिखेगा। इसके लिए अभी से ही प्रदेश संगठन के साथ-साथ शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से कमर कस चुका है। जहां प्रदेश स्तरीय नेताओं की कोर कमेटी के अलावा पदाधिकारी आगामी चुनावी का ब्लूप्रिंट तैयार करने में जुटे हैं। इस मिशन को और भी तेज और मारक बनाने के लिए भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश (BJP National Co-Organization General Secretary Shiv Prakash) रायपुर पहुंचे हैं।

  • इसी कड़ी में उन्होंने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव क्षेत्रीय संगठन संगठन महामंत्री अजय जम्वाल संगठन महामंत्री ,पवन साय जी की उपस्थिति में कार्यक्रमों की समीक्षा की। जहां उन्होंने अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी ,प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, भरत वर्मा ,रामजी भारती पूर्व विधायक रजनीश सिंह,राजा पांडे ,जगन्नाथ पाणिग्रही उपस्थित है।

अभी बैठक में क्या निर्णय या रणनीति बनी है। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि आगामी नगरीय निकायाें और पंचायत चुनाव में भारी सफलता हासिल करने के उद्देश्य से भाजपा के कई कार्यक्रम संगठन स्तर पर संचालित किए जा रहे हैं। जिन्हें कारगर और सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन अपनी रणनीति को जमीनी स्तर पर उतारने की तैयारी में है।

  • यह भी माना जा रहा है भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र के माध्यम से जनता से सीधे जुड़ने और संवाद के साथ उनकी समस्याओं के निस्तारण करने की पहल। ऐसे में अभी हाल में ही मौके पर तत्काल निस्तारण से इस कार्यक्रम को लेकर लोकप्रियता तो बढ़ी है। साथ लोगों में विश्वास जगा है कि सीएम विष्णुदेव साय के जनदर्शन में भी अच्छा फीडबैक मिल रहा है। इसका बड़े पैमाने में पर अब होने लगा है। भाजपा की कोशिश है कि साय सरकार में सबका साथ, सबका विश्वास के साथ मोदी की हर गारंटी को पूरा करने की कवायद ने भाजपा को काफी आगे कर दिया है। जिसका असर आगामी चुनावों में निश्चित तौर पर दिखेगा। साथ ही विष्णुदेव साय सरकार ने मोदी की सभी गारंटियों को पूरा कर जनता का विश्वास जीत लिया है। कहा जा रहा है कि भाजपा निकायों पर कब्जा जमाने के बाद विकास कार्यों को और गति देगी।

कांग्रेस से निकायों को मुक्त कराने की रणनीति

  • पिछली बार कांग्रेस ने निकाय चुनावों में रिकार्ड बढ़त हासिल की थी। लेकिन इस बार हालात बदल गए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा आगामी चुनावाें में निकायों पर कब्जा जमाने के लिए तगड़ी रणनीति बनाने की तैयारी में हैं। वैसे आशंका है कि एक फिर नगरीय और पंचायत चुनाव के निकट आते ही भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। फिलहाल, भाजपा आने सभी कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को जोड़ने के लिए रणनीति बनाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रवाद की अखंड जनजागृति क्रांति में ‘भाजपा’ को छत्तीसगढ़ में मिल रहा अपार जनसमर्थन

यह भी पढ़ें :दिलीप सिंह जूदेव ने मुझे ‘राजनीति’ में आगे बढ़ने किया प्रेरित-CM विष्णुदेव साय

यह भी पढ़ें :एकता और अखंडता को बढ़ावा देना स्वतंत्रता दौड़ का मुख्य उद्देश्य-टंक राम वर्मा

यह भी पढ़ें : भोपाल के हुजूर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव