X Story : भूपेश के ‘बयान’ पर क्यों ‘महेश गागड़ा’ ने कहा-पत्थर पर ‘सिर’ पटकने से पत्थर नहीं फूटता ! मान्यवर

By : madhukar dubey, Last Updated : August 14, 2024 | 5:51 pm

रायपुर। बीते दिनों नक्सलियों के साथ गिरफ्तार हुए विवेक सिंह को लेकर भाजपा और गृहमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया था कि वह नक्सलियों का फंडिंग करता था और नक्सली गतिविधियों में शामिल था। साथ ही उसका संबंध पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) के स्वर्गीय पिता से था, गिरफ्तार विवेक सिंह उनके पिता जी का सलाहकार था। जिसे मुद्दा बनाकर ने भाजपा ने भूपेश और कांग्रेस को घेर रही थी।

  • छिड़ी सियासी जुबानी जंग में आज भी आरोप और प्रत्यारोपों का दौर जारी है। भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए अपने एक्स पोस्ट लिखा कि वसूली की गारंटी वाली सरकार जवाब दें। फिर क्या था इनके इस पोस्ट के बाद पूर्व मंत्री महेश गागड़ा (Former minister Mahesh Gagda) ने भी मास्टर स्ट्रोक मारते हुए लिखा कि

झूठ ओर फ़रेब की आँख मिचकाने से ,पत्थर पर सिर पटकने से पत्थर नहीं फूटता ! मान्यवर

ठेकेदार हितग्राहियों का पैसा तक नहीं दिया , भाजपा डीएफ़ओ कार्यालय का घेराव कर चक्काजाम तक किया , क्या पुलिस थाना , एसडीओपी भैरमगढ़ शिकायत आपको तक को ज्ञापन दिए ,आपके विधायक ठेकेदार के पक्ष में रहा!

अपने एक्स पोस्ट पर भूपेश ने ये लिखा-

“वसूली की गारंटी” वाली सरकार जवाब दे…

राजनांदगांव पुलिस ने जिस तेंदूपत्ता ठेकेदार को नक्सलियों के लेवी वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है उसी ठेकेदार सुधीर कुमार माणिक ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के रिश्तेदार पेखन गागड़ा के खाता क्रमांक 11521261288 में लगभग 91 लाख डाला था। जिसे विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेसवार्ता कर 29/03/2023 को आरोप लगाया था।

  • पुलिस भाजपा नेता पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को बचाने लेवी वसूलीकर्ता पेखन गागड़ा को गिरफ्तार नहीं कर रही है। भाजपा नेताओं का संबंध नक्सलियों से है। नक्सल मामले में किसी को नहीं बख्शा जाना चाहिए. दोहरे मापदंड नहीं अपनाने चाहिए, जाँच सभी की होनी चाहिए। यह गंभीर मामला है.

 

यह भी पढ़ें : क्या ‘छत्तीसगढ़’ में इसके बहाने BJP का ‘चुनावी’ ब्लूप्रिंट ?… शिवप्रकाश के दौरे के मायने

यह भी पढ़ें : कोलकाता डॉक्टर रेप कांड : छत्तीसगढ़ के जूनियर डाक्टर हड़ताल पर! जानिए क्या हैं इनकी मांगें

यह भी पढ़ें : राष्ट्रवाद की अखंड जनजागृति क्रांति में ‘भाजपा’ को छत्तीसगढ़ में मिल रहा अपार जनसमर्थन