अंबिकापुर में ‘जय-वीरू’ जोड़ी! समझें इसके ‘सियासी’ तानाबाना

By : madhukar dubey, Last Updated : July 8, 2023 | 12:38 pm

अंबिकापुर। आज अंबिकापुर (Ambikapur) में सियासी जगत में जय-वीरू की जोड़ी के नाम से मशहूर भूपेश और टीएस सिंहदेव ( Jai-Veeru) कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। वे अब साथ-साथ एक मंच पर शिरकत नजर आ रहे हैं। टीएस सिंहदेव के क्षेत्र में भूपेश बघेल के इस दौरे के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंबिकापुर के बूथ चलो अभियान का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में जब भी जय और वीरू की तस्वीर एक साथ सामने आती है, तब राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ जाती है।

प्रदेश में जय टीएस सिंहदेव और वीरू सीएम भूपेश बघेल को कहा जाता है लेकिन सियासी गलियारों में दोनों के बीच मतभेद किसी से छिपा नहीं है। अब टीएस सिंहदेव को प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया गया है, ऐसे में लोगों के बीच मिलकर चुनाव लड़ने का संदेश देना जरूरी हो गया था। इससे पहले भी दोनों एक साथ एक मंच पर दिखाई दिए। लेकिन डिप्टी सीएम बनने के बाद टीएस सिंहदेव के ही क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दौरा कराकर कांग्रेस ये संदेश देना चाहती है कि चुनाव से पहले पूरी पार्टी एक साथ है। करीब साढ़े चार साल बाद सरगुजा में जय-वीरू की जोड़ी एक साथ कार्यकर्ताओं के बीच नजर आएगी। अंबिकापुर में आज करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।

कार्यकर्ताओं से होगी सीधी बात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर के बूथ चलो अभियान का प्रभारी भी बनाया गया है। बतौर प्रभारी वे दोपहर बाद राजमोहिनी देवी भवन में अंबिकापुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत करेंगे।

इसके बाद लखनपुर हेलीकाप्टर से रवाना होंगे जहां लखनपुर, उदयपुर ब्लाक के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान टीएस सिंहदेव भी उनके साथ रहेंगे। लखनपुर से हेलीकाप्टर द्वारा वे दरिमा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से विशेष विमान द्वारा रायपुर रवाना होंगे।

भूपेश के दौरे की रूपरेखा

1-अंबिकापुर में भूपेश बघेल देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे।

2-मुख्यमंत्री कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण करेंगे, और गांधी स्टेडियम ग्राउंड में विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

3-अंबिकापुर शहरी और ग्रामीण ब्लाक कमेटी के अंतर्गत आने वाले बूथ कार्यकर्ताओं को राजमोहिनी देवी भवन में संबोधित करेंगे।

4-यहां से वे लखनपुर और उदयपुर ब्लाक कमेटी अंतर्गत आने वाले बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें :