जमाल सिद्दीकी बोले, उखाड़ ‘फेकेंगे’ कांग्रस सरकार

By : hashtagu, Last Updated : September 7, 2023 | 1:40 pm

  • विधानसभा चुनाव के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने में महती भूमिका का निर्वहन करें : सिद्दीकी
  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, मोदी मित्र और सद्भाव संवाद अभियान की शुरुआत करेगा अल्पसंख्यक मोर्चा
  • कार्यकर्ताओं को बृजमोहन अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव और शकील अहमद ने भी किया री-चार्ज, कहा- भाजपा ने बिना भेदभाव किए सबका किया विकास
  • रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा (Bharatiya Janata Party Minority Front) का प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन राजधानी स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी (National President Jamal Siddiqui) सहित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

    • इस मौके पर मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रभारी मोहम्मद सद्दाम, प्रदेश प्रभारी डॉ. सलीम राज, सह प्रभारी आरिफ खान, राष्ट्रीय कार्य. समिति सदस्य व सूफी संवाद के राष्ट्रीय प्रभारी असलम खान, राष्ट्रीय सह प्रभारी इकबाल गोरी, श्रीमती नजमा अजीम, मुर्तजा वनक, अकरम कुरैशी, मिर्जा एजाज बेग, फादर फ्रेंकलिन, तौकीर रजा, अमरजीत छाबड़ा व लोकेश कावड़िया भी मंचस्थ थे। इस अवसर पर शेख आशिफ प्रदेश मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में अपनी सदस्य ली।

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मोर्चा छत्तीसगढ़ से मोदी मित्र बनाने का एक अभियान भी चलाएगा जिसके तहत मोर्चा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मोदी मित्र बनाकर उन्हें भाजपा की वैचारिक अवधारणा से जोड़ेंगे। इसी प्रकार सद्भाव संवाद के जरिए विभिन्न समाजों के मध्य चर्चा के माध्यम से अल्पसंख्यक वर्ग के जैन, सिख व ईसाई समाज सद्भाव कायम कर सभी धर्मों के लोगों को जोड़ा जाएगा।

    अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस जो कहती थी, वही होता था और उसका कोई विरोध नहीं होता था। विरोध में उठने वाले स्वर दबा दिए जाते थे। लेकिन अब भाजपा की राजनीतिक ताकत इतनी बढ़ गई है कि कांग्रेस आज आँख उठाकर भी नहीं देख सकती। सिद्दीकी ने कहा कि जब जनसंघ की शुरुआत हुई थी, तब कितना कठिन दौर रहा होगा, यह सहज ही कल्पना की जा सकती है।

    • श्रद्धेय स्व. डॉ. श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी और श्रद्धेय स्व. पं. दीनदयाल जी उपाध्याय ने अनथक परिश्रम करके इसे एक विकल्प के तौर पर खड़ा किया और अब हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि डॉ. मुखर्जी व पं. उपाध्याय ने जिस राजनीतिक वैचारिक संगठन के लिए खून बहाया, उसके लिए हम सब पसीना बहाएँ। सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा बहाने का काम किया था, रोजगार के अवसर बढ़े थे, लेकिन आज कांग्रेस की इस प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में बदहाली और बेरोजगारी के चलते पलायन का दौर फिर से शुरू कर दिया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 वर्षों के अपने शासनकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की अवधारणा को धरातल पर साकार किया है। प्रधानमंत्री  मोदी के प्रखर नेतृत्व और मजबूत इरादों ने भारत की धाक विश्वमंच पर कायम की है। सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर उन्हें अपना बताकर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने केवल झूठा श्रेय बटोरने और पोस्टरबाजी करने काम किया। प्रदेश के खजाने का पैसा प्रदेश सरकार पोस्टरबाजी में लुटा रही है और छत्तीसगढ़ को एटीएम बनाकर कांग्रेस के खानदान की तिजोरी भर रही है। सिद्दीकी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता कमर कसकर कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।

    • अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब मदरसों को भरपूर आर्थिक सहायता दी जाती थी लेकिन भूपेश सरकार ने यह बंद कर दिया है। भाजपा और उसकी सरकार ने कभी हिन्दू-मुस्लिम का भेद नहीं किया। अल्पसंख्यक समुदायों को सामुदायिक भवन निर्माण व सामाजिक विकास के लिए भी फण्ड की कमी नहीं आने दी। केन्द्र सरकार ने भी बिना किसी भेदभाव के अल्पसंख्यक समुदायों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया।
    • Whatsapp Image 2023 09 07 At 12.06.34 Pm

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अहमद ने कहा कि अब समय आ गया है कि चुनाव में कांग्रेस की सरकार से छत्तीसगढ़ को मुक्त किया जाए और इसके लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता तुरंत सक्रिय होकर चुनावी बिगुल फूँक दें। सम्मेलन को सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन प्रदेश महामंत्री साहिद खान एवं मखमूर खान सम्मेलन का समापन छत्तीसगढ़ प्रभारी मोहम्मद सद्दाम के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। सम्मेलन में प्रदेशभर से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्य. सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, सभी जिला इकाइयों के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में हिस्सा लिया।

    यह भी पढ़ें : अरुण साव का तंज! भूपेश के मंत्री ने ही ‘खोल’ दी उनकी पोल

    यह भी पढ़ें : बीजीएमआई, फ्री फायर जैसे प्रतिबंधित खेलों की वापसी बच्चों के लिए हानिकारक: विशेषज्ञ