ED कार्यालय पहुंची जोगी कांग्रेस! 50 हजार करोड़ DMF घोटाले के जांच की मांग…VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : June 1, 2023 | 5:43 pm

रायपुर।ED की लगातार चल रही कार्रवाई के बीच अब जोगी कांग्रेस ने डीएमएफ फंड (Dmf fund) खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जोगी कांग्रेस आज ईडी कार्यालय में पहुंचकर बस्तर संभाग में खनिज न्यास निधि में 50 हजार करोड़ रुपए घोटाले का आरोप लगाया है।

अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू (Pradeep Sahu) ने अपने शिकायती पत्र में कहा, बीते कुछ वर्षों मं बस्तर संभाग की जिला खनिज न्यास निधि डीएमएफ राशि का बहुत ही गलत इस्तेमाल किया गया है। उक्त राशि का लाभ आम जनता को मिलना चाहिए था, जिसे अफसर और नेताआें के द्वारा गबन किया गया है।

इस मामले की जांच हेतु कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी विधानसभा में प्रश्न उठाया था। जिस पर अभी तक किसी भी प्रकार की जांच नहीं की गई है। इस फंड में बहुत ही बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ है। इस हेतु आपसे आग्रह है कि उक्त मामले की जांच कर भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्यवाही करने की कृपा करें।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : नामचीन हस्तियों सहित सैकड़ों ने थामा BJP का दामन! पद्मश्री अनुज शर्मा-पूर्व IAS त्यागी भी शामिल