कौशिक बोले, चुनाव को देखते हुए रामायण महोत्सव करा रहे भूपेश

By : madhukar dubey, Last Updated : May 17, 2023 | 8:55 pm

रायपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (Dharamlal Kaushik) ने कहा जो राम को छोड़ दिया, उसे कभी कोेई नहीं बचा सकता है। कहा, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव (National Ramayana Festival) सिर्फ भूपेश चुनावी माहौल को देखते हुए करा रहे हैं। सिर्फ आयोजन से कराने से नहीं बल्कि राम के प्रति आस्था भी चाहिए। उन्होंने कहा भूपेश बघेल सिर्फ झूठे वादे कर रहे हैं। उससे कुछ भी नहीं होने वाला है। आज सीजी पीएएसी में धांधली की बात सबके सामने है। जिसे लेकर बीजेपी आंदोलन करने जा रही है। भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई कांग्रेस की सरकार है। जिसका जवाब जनता चुनाव आने पर देगी।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस बोली, रमन सरकार में भी PSC भर्ती में गड़बड़ी हुई थी!