बिजली उत्पादन पर ‘किरण सिंह देव’ ने पूछे सवाल! CM विष्णुदेव साय ने दिए जवाब

By : hashtagu, Last Updated : February 13, 2024 | 5:32 pm

रायपुर। विधानसभा सत्र के दौरान आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव (BJP state president Kiran Singh Dev) ने प्रदेश में बिजली उत्पादन को लेकर सवाल पूछा कि भविष्य में विद्युत की आपूर्ति के लिए शासन की क्या नई कार्य योजना है। जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड विद्युत संयंत्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 24 में नवंबर तक कुल 1479.566 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन (Electricity production) किया गया है।

छोटे लोगों को आया ज्यादा बिजली बिजली- अनुज शर्मा

अनुज शर्मा ने सवाल किया कि बहुत छोटे लोगों को ज्यादा बिजली बिल आया है, क्या उसमें कोई समीक्षा होगी, क्या उसे आधा किया जाएगा, माफ किया जाएगा, ऐसी क्या योजना है। बहुत से लोगों को 25-25 हजार के बिल आ गए हैं, इस पर क्या कार्रवाई करेंगे ? मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका परीक्षण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सदन में गूंजा धान के ‘अवैध परिवहन’ का सियासी शिगूफा! लखेश्वर बघेल ने दागे सवाल