प्रदेश में शराब बिक्री के ‘अंतर राशि’ की होगी जांच! सदन में CM विष्णुदेव का ऐलान

By : hashtagu, Last Updated : February 13, 2024 | 6:13 pm

रायपुर। सदन में BJP विधायक धरमलाल कौशिक (MLA Dharamlal Kaushik) ने शराब बिक्री की अंतरराशि (Liquor sales margin) के मुद्दे को उठाया है। धरमलाल कौशिक ने पूछा कि ऑनलाइन डिलीवरी से शराब की राजस्व में जो प्राप्ति हुई, उसमें साल 2022 में 52 करोड़ 27 लाख थी। 2023 में जो प्राप्ति हुई, 24 लाख यह जो अंतर की राशि है, उसका कारण क्या है। इसलिए मैं चाह रहा हूं कि इसकी क्या जांच कराएंगे। कहां 52 करोड़ और कहां 24 लाख आखिर इसमें मामला क्या है ?इसके जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि इसकी जांच करवा देंगे, सभी सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया।

रायपुर-बिलासपुर के क्लब-बार का उठा मुद्दा

धरमलाल कौशिक ने रायपुर-बिलासपुर के क्लब और बार को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि रात 12 बजे, 2 बजे तक क्लब खुले रहते हैं। बिलासपुर में भी इसी प्रकार से है, तो आप क्या जो राज्यभर खोल रहे हैं और जिस प्रकार से घटनाएं हो रही है, गोली चल रही है, लड़के-लड़कियां नाच रहीं हैं।

समय पर जो काम नहीं हो रहा, तो उस पर पाबंदी लगाएंगे ? क्या जो टाइम की लिमिट है उसमें बार बंद हो जाएं, इन पर लगाम लगाएंगे क्या ? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल्कुल सख्ती से नियम का पालन होगा, इसका निर्देश शासन से दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : बिजली उत्पादन पर ‘किरण सिंह देव’ ने पूछे सवाल! CM विष्णुदेव साय ने दिए जवाब