किसान महासम्मेलन : राजनाथ सिंह ने भरी ‘चुनावी’ हुंकार! कांग्रेस के ‘परिवारवाद’, भ्रष्टाचार पर साधे निशाना

By : hashtagu, Last Updated : March 9, 2024 | 4:36 pm

रायपुर। किसान महासम्मेलन (Kisan Mahasammelan) में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने चुनावी हुंकार भरी है। उन्होंने कहा-कांग्रेस परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करती है, भारतीय जनता पार्टी इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करती है।

इसके बाद उन्होंने कहा विष्णु देव साय जी ने करिश्मा किया है, महतारी वंदन योजना शुरू कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसान मोटा अनाज पैदा करें। गारंटी देते हैं कि हमारी सरकार खरीदेगी और दुनिया के देशों को एक्सपोर्ट करेगी।

छत्तीसगढ़ तेजी से आगे जाएगा- राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में 100 दिन में ही विकास पटरी पर लौट आया है। बीच में 5 साल के लिए कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब तेजी से आगे जाएगा। शहीद और वीरों की जन्मभूमि पर किसानों से बात करने का सौभाग्य मिला है।

‘छत्तीसगढ़ किसानों का गढ़ है’

छत्तीसगढ़ को मैं अच्छी तरह जानता हूं। छत्तीसगढ़िया संस्कृति से मैं अच्छी तरह परिचित हूं। यह प्रदेश किसानों का गढ़ है। अगर प्रदेश का भाग्य बनाना है तो किसानों के भाग्य को बनाना होगा। छत्तीसगढ़ की जनता के सामर्थ्य पर हमें पूरा विश्वास है। कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद किया।

  • राजनाथ सिंह ने कहा कि, मैं भी गांव का रहने वाला हूं। किसान ही धरती से सोना पैदा कर सकता है। गांव, गरीब और किसान… झुग्गी-झोपड़ी का इंसान.. माताओं-बहनों का सम्मान हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता है। इनका उत्थान होना चाहिए।

‘एक भी कच्चा मकान नहीं रहने देंगे’

प्रधानमंत्री ने जिस तरह की नीतियां बनाई है उससे देश की 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर आ गई है। इस बार मोदीजी के नेतृत्व में सरकार बनाइए एक भी झोपड़ी नहीं रहने देंगे। सबको पक्का मकान मुहैया कराएंगे। हर घर में नल से जल मिलेगा।

छत्तीसगढ़ की जनता ने सत्ता परिवर्तन कर अपनी जागरूकता का परिचय दिया है। छत्तीसगढ़ में किसानों को हम मिट्टी के स्वास्थ्य का कार्ड मुहैया कराएंगे। SOIL हेल्थ कार्ड से किसान समझ पाएगा कि उसकी मिट्टी में किस चीज की कमी है।

‘किसानों की परेशानी नहीं बढ़ने देंगे’

एक बोरी यूरिया खाद की कीमत यहां 300 रुपए है। वहीं अमेरिका में इसकी कीमत 3000 रुपए है। मोदी की गारंटी है किसी भी कीमत में किसानों की परेशानी नहीं बढ़ने देंगे। छत्तीसगढ़ में जो मोटा अनाज पैदा होता है उसे मोदीजी ने श्री अन्न कहा है।

खेती का बजट 2014 से पहले 25 हजार करोड़ रुपए था। अब मोदीजी ने खेती का बजट 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए कर दिया है। फसल बीमा योजना को लागू किया गया। कांग्रेस गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1040 रुपए दे रही थी। हम 2125 रुपए प्रति क्विंटल देंगे।

छत्तीसगढ़ से बीजेपी सरकार मोटा अनाज खरीदकर विदेश में एक्सपोर्ट करेगी। कैसे किसान समृद्ध हो सकता है उसकी जानकारी किसान समृद्धि केंद्र से मिलेगी।

‘किसानों को 300 यूनिट तक की बिजली फ्री देंगे’

राजनाथ सिंह ने कहा कि, बीजेपी सरकार सोलर लाइट की व्यवस्था कर रही हैं। सूर्य से बिजली बनाई जाएगी। 300 यूनिट तक की बिजली किसानों के लिए फ्री कर देंगे। आपका बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। डबल इंजन की सरकार ही वादा पूरा कर सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी को देश की माताओं-बहनों के सम्मान का ख्याल है। क्या किसी ने पहले शौचालय बनाने का सोचा था? लिए माताओं-बहनों को बाहर ना जाना पड़े यह किसी ने सोचा था क्या? इस तरह की संवेदनशीलता सिर्फ प्रधानमंत्री मोदीजी के अंदर है।

अभी राजनाथ सिंह का संबोधन चल रहा है, नीचें लिंक पर लाइव देखें

यह भी पढ़ें : राजनाथ सिंह ने ‘विष्णुदेव और रमन सिंह’ से की मंत्रणा!