राजनाथ सिंह ने ‘विष्णुदेव और रमन सिंह’ से की मंत्रणा!

By : hashtagu, Last Updated : March 9, 2024 | 4:14 pm

रायपुर। सीएम आवास पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह (Assembly Speaker Dr. Raman Singh) ने मंत्रणा की। चर्चा है कि है कि राजनाथ सिंह से प्रदेश की योजनाओं के बारे में मंत्रणा हुई।

इसके पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा, अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, प्रियंवदा सिंह जूदेव, रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : जब पत्नी संग CM विष्णुदेव ने किया राजनाथ सिंह का स्वागत