लाल सिंह बोले, ‘कांग्रेस और कम्युनिस्ट’ की नीति है लोगों को जाति और धर्म के नाम पर लड़ाना!

By : madhukar dubey, Last Updated : August 1, 2023 | 12:46 pm

रायपुर। बीजेपी के अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य (National President of Aja Morcha Lal Singh Arya) छत्तीसगढ़ प्रवास पर है। आज उन्होंने छत्तीसगढ़ अजा मोर्चा के प्रभारी सतीश मालवीय और अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीवन मार्कण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, छत्तीसगढ़ महतारी, बाबा गुरू घासीदास की प्रतिमा को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने संगठन के कार्यकर्ता आैर पदाधिकारियाें के साथ बैठक की। जहां उन्होंने चुनावी तैयारी को लेकर भी चर्चा की।

इसके पूर्व उन्होंने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस (Congress) नेता द्वारा बीजेपी नेताओं के काट डालो वाले बयान पर कांग्रेस की नीतियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सत्ता में नक्सलवाद बढ़ा है। कहा, केंद्र में कांग्रेस के लंबे कार्यकाल में आतंकवाद बढ़ा है। उस समय जगह-जगह हिंदुस्तान में बम विस्फोट हुए। साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस और कम्यूनिस्ट की नीति यही है, लोगों को जाति के नाम और धर्म के नाम पर लड़ना। लोगों में भ्रम पैदा करके उनसे कुछ भी बोलवाना। मुझे लग रहा है, अगर कांग्रेस का नेता टेकाम अगर इस प्रकार की बातें करते हैं, इससे यही है कि ये कांग्रेस के नेताओं का इशारा है।

Whatsapp Image 2023 08 01 At 12.01.39 Pm

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : 12 जनजाति समुदायों पर सियासत! गगड़ा ने पूछा, विधेयक लोकसभा में सन 2016 में पेश हुआ तो ‘भूपेश बघेल’ ने पत्र किसको लिखा था?