नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने BJP नेताओं की ‘टॉरगेट किलिंग’ पर कांग्रेस से पूछे सवाल!

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Leader of Opposition Narayan Chandel) ने भाजपा नेताओं की टॉरगेट किलिंग' (Target killing of BJP leaders) हो रही..

  • Written By:
  • Updated On - June 24, 2023 / 05:08 PM IST

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Leader of Opposition Narayan Chandel) ने भाजपा नेताओं की टॉरगेट किलिंग’ (Target killing of BJP leaders) हो रही हत्याओं पर कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, पूरे बस्तर क्षेत्र में जब से भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है। तब से नक्सलवाद तेजी के साथ बढ़ा है। नक्सली व माओवादी रोज नई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रजातंत्र में लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन दुर्भाग्य है कि पिछले साढ़े चार साल से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हैं, जनप्रतिनिधि हैं। उनको टॉरगेट किया जा रहा है, उनको कार्यक्रम में जाने से रोका जा रहा है। उनसे पार्टी से इस्तिफा देने को कहा जा रहा है। मैं समझता हूं पूरे बस्तर क्षेत्र में कानून व्यवस्था का राज खत्म हो गया है। यहां माओवादियों का राज है। और अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जो दुर्भाग्यपूर्ण है, आज तक छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार नक्सलियों की खिलाफ किस ठोस तरीके से लड़ रही है, इसका खुलासा आज तक नहीं किया। अब तो सरकार की चली चला की बेला है।

भाजपा नेताओं के दौरे की जानकारी दी

कहा, भाजपा नेताओं के दौरे पर कहा, 30 जुलाई को बिलासपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व कांकेर में एक जुलाई को राजनाथ सिंह आएंगे। अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

कांग्रेस संगठन पर कसा तंज

उन्होंने कहा, कांग्रेस संगठन में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्णय पर उन्होंने कहा, मुझे भी इसकी जानकारी मिली है। कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने कुछ नियुक्तियां की। लेकिन कुछ घंटों बाद फिर से दिल्ली से फरमान आया और नियुक्तियां पलट दी गई। देखिए कांग्रेस के आंतरिक हालात है वो इस प्रकार से है, कांग्रेस नेताओं में और मंित्रयों में आपस में संवाद नहीं है। किसी से संपर्क नहीं है। कहा कांग्रेस के निचले स्तर पर क्या होगा।

यह भी पढ़ें : मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं मिलने की आशंका से मध्यप्रदेश भाजपा में घमासान शुरू