Liquor Scam: ED  के 3 दिन की रिमांड पर अरविंद सिंह

2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में ईडी (ED in liquor scam) ने अरविंद सिंह (Arvind Singh) को भी आरोपी बनाया है। जिन्हें सोमवार को उनकी माता.

  • Written By:
  • Updated On - June 13, 2023 / 07:59 PM IST

रायपुर। 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में ईडी (ED in liquor scam) ने अरविंद सिंह (Arvind Singh) को भी आरोपी बनाया है। जिन्हें सोमवार को उनकी माता की अत्येष्टी के दौरान ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां स्पेशल कोर्ट के जज अजय सिंह राजपूत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना।

ईडी की लगी 14 दिन की रिमांड यचिका पर 3 दिन की रिमांड दी। अनवर ढेबर ,त्रिपाठी, त्रिलोक सिंह और निशांत को 24 तक ज्यूडिशियल रिमांड और 16 तक अरविंद सिंह ED की रिमांड पर रहेंगे। तत्संबंध मे आज स्पेशल मजिस्ट्रेट अजय सिंह राजपूत ने फैसला सुनाया है।

अरविंद सिंह आबाकरी विभाग के एमडी त्रिपाठी के खास बताए जाते हैं। कोर्ट में अरविंद सिंह सफ़ेद लुंगी, बनियान और मुण्डन करके ED की गिरफ्त में दिख रहे थे। कारोबारी अरविंद को क्रिया-कर्म में जाने की इजाजत। शराब घोटाला मामले में आरोपियों को राहत नहीं मिली है।

अरविंद सिंह को अपने माता के निधन के बाद होने वाले क्रिया-कर्म में शामिल होने के लिए आज शाम 5 से 6 एक घंटे और बुधवार सुबह 7 से 8 बजे एक घंटे शामिल होने के अनुमति दी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम अरविंद सिंह को अपनी निगरानी में उनके घर लेकर जाएगी। इसके बाद वापस ईडी अपनी कस्टडी में उन्हें साथ रखेगी।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : TS बाबा के दिल की बात जुबां पर आई! भूपेश ने बजाई ताली