लोकसभा चुनाव : ‘जीत लो झारखंड’ के फार्मूले पर ‘छत्तीसगढ़’ BJP के सियासी ‘महारथियों’ की चक्रव्यूह रचना

By : madhukar dubey, Last Updated : May 14, 2024 | 3:51 pm

  • झारखंड जिताने छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की मैराथन बैठकें
  • धरमलाल कौशिक, भूपेंद्र सव्वनी,रजनीश सिंह,विकास महतो संभाल रहे जमशेदपुर लोकसभा
  • छत्तीसगढ़। आज झारखंड राज्य के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव (Jamshedpur lok sabha election) कार्यालय में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी (BJP Lok Sabha candidate) विद्युत वरण महतो जी को विजय दिलाने छत्तीसगढ़ से बिल्हा के विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी जी ने जमशेदपुर लोकसभा संयोजक श्री नंदजी प्रसाद, सह संयोजक श्री लक्षण तड्डू जी, सह संयोजक श्री राजकुमार श्रीवास्तव जी,जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु वोझा जी के साथ परिचयात्मक बैठक कर चुनाव प्रचार हेतु कार्ययोजना बनाई।

    • बैठक में छत्तीसगढ़ से बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह जी, प्रदेश मंत्री विकास महतो जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हरपाल सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा श्री अमर सुल्तानिया जी, श्री राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री कोरबा श्री संतोष देवांगन जी, जांजगीर नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष हितेश यादव जी उपस्थित रहे।

    छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के बीच कार्ययोजना के तहत कार्यों का विभाजन किया गया जिसमें जमशेदपुर लोकसभा का प्रभार श्री धरम लाल कौशिक जी एवं विधानसभावार जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी, पोटका विधानसभा रजनीश सिंह जी, जुगसलाई विधानसभा श्री विकास महतो जी, संतोष देवांगन जी, बहरागुड़ा कृष्ण कुमार बांधी जी, पवन गर्ग जी, जमशेदपुर पूर्व विधानसभा हरपाल सिंह , राजकुमार अग्रवाल जी, घाटसीला विधानसभा श्री सौरभ सिंह जी,श्री अमर सुल्तानिया जी, श्री हितेश यादव जी को विधानसभावार जिम्मेदारी सौंपी गई।

    यह भी पढ़ें : चुनावी जंग में विष्णुदेव ने की ‘मैराथन’ जनसभाएं! कांग्रेस पर चलाए जमकर सियासी तीर

    यह भी पढ़ें : आशुतोष राणा ने कहा, भूमिका की लंबाई के बजाय गहराई की ज्यादा परवाह करता हूं