राज्य बनने के बाद पहली बार आरंग में खिला कमल

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव रुझान साफ होने लगे हैं। नगर निगम की 10 सीटों में बीजेपी ने 7 पर जीत दर्ज कर ली है, वहीं 3 पर बंपर बढ़त बनाई

  • Written By:
  • Updated On - February 16, 2025 / 12:20 AM IST

  • भाजपा के संदीप जैन बने नगर पालिका अध्यक्ष
  • 17 में से 10 वार्डों में भी जमाया कब्जा

आरंग। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव रुझान साफ होने लगे हैं। नगर निगम की 10 सीटों में बीजेपी ने 7 पर जीत दर्ज कर ली है, वहीं 3 पर बंपर बढ़त बनाई हुई है। आरंग नगर पालिका चुनाव(Arang Municipality Election) में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार भाजपा का अध्यक्ष (BJP President for the first time)बना है। यहां संदीप जैन ने कांग्रेस के मंगलमूर्ति अग्रवाल को 3,516 मतों के अंतर से हराकर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। वहीं, नगर पालिका के 17 में से 10 वार्डों में भी बीजेपी ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने 5 और शिवसेना ने 2 वार्डों पर कब्जा जमाया है।

आरंग नगर पालिका का चुनाव परिणाम

वार्ड नंबर विजेता (पार्टी)
1 खिलावन निषाद (कांग्रेस)
2 उमाकांत यादव (शिवसेना)
3 नरेंद्र लोधी (भाजपा)
4 ईश्वर पटेल (कांग्रेस)
5 दीक्षा सूरज सोनकर (कांग्रेस)
6 खुशबू राकेश शर्मा (शिवसेना)
7 समीर गोरी (कांग्रेस)
8 भानमती राकेश सोनकर (भाजपा)
9 पुष्कर साहू (भाजपा)
10 संतोष लोधी (भाजपा)
11 गोलू वीरेंद्र कंडरा (भाजपा)
12 सुनीता धुरंधर (भाजपा)
13 चित्ररेखा विक्रम परमार (भाजपा)
14 शरद गुप्ता (कांग्रेस)
15 ध्रुव कुमार मिर्धा (भाजपा)
16 सेवती साहू (भाजपा)
17 हीरामन कोशले (भाजपा)

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

आरंग में भाजपा की यह जीत राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव मानी जा रही है। इससे पहले यहां कांग्रेस का वर्चस्व था, लेकिन इस चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को बहुमत देकर नया संदेश दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा सकता है। समर्थक आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशियां मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  पूर्व विधायक को दी पटखनी, बेटे ने लिया पिता के हार का बदला