mahadev app: 2 करोड़ IPL सट्टे का भंडाफोड़! 3 गिरफ्तार

By : madhukar dubey, Last Updated : May 12, 2023 | 1:36 pm

कांकेर। महादेव एप (mahadev app) मामले में बड़ी सफलता कांकेर पुलिस (Kanker Police) को मिली है। करीब 2 करोड़ रुपए के आईपीएल सट्टे का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इसके पास से माेबाइल में ऑनलाइन आईपीएल खेलने और पैसे के लेनेदेन के साक्ष्य पाए गए हैं। इसके खातों से 2 करोड़ रुपए के लेनदेन के सबूत भी मिले हैं। इनके खातें साढ़े तीन लाख रुपए की राशि जब्त कर ली गई है। पकड़े गए आरोपियों में राकेश रजक, घनश्याम धनकर, टोमन कुमार यादव है।

पुलिस ने बताया कि उनको सूचना मिली थी, जिले में आईपीएल सट्टा का अवैध कारोबार चल रहा है। लगातार शहर में शहर में सट्टा खेलने की सूचना मिली थी। पंचमुखी मंदिर में सट्टा खेला रहे है। जहां मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपियों को पकड़ा। बताया कि इसमें दुर्ग जिले के किसी संदीप उपाध्याय नामक एक व्यक्ति की आईडी से यह पूरा खेल चल रहा है। पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही और भी आरोपी इसके गिरफ्त में आएंगे। महादेव एप के मामले में पुलिस ने पूर्व में भी कई गिरफ्तारियां की है।

यह भी पढ़ें : कोठारी बंधु के घर CBI का छापा तो कारोबारी गुरुचरण होरा के यहां पहुंची ED