Chhattisgarh Politics: माथुर के आत्मविश्वास पर मरकाम का तंज

By : hashtagu, Last Updated : November 22, 2022 | 7:59 am

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस एक बार फिर एक दूसरे पर तंज़ कसने से पीछे नहीं हट रही है. पहले भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सोमवार को रायपुर पहुंचते ही कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को चुनौती नहीं मानते। इसके जवाब में भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उनके इस आत्मविश्वास पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तंज कसा है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने उनके इस आत्मविश्वास पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तंज कसा है। मरकाम ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सामने भाजपा सचमुच कोई चुनौती नहीं है। शायद इसी वजह से माथुर प्रभारी बनाये जाने के तीन महीने बाद छत्तीसगढ़ आने की हिम्मत जुटा पाये।
मरकाम ने कहा, छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस से इतनी डरी हुई है कि 2018 की हार के बाद उसने अभी तक चार प्रदेश अध्यक्ष, एक नेता प्रतिपक्ष और तीन प्रदेश प्रभारी बदला है। 2018 के बाद ओम माथुर भाजपा के तीसरे प्रभारी हैं। जो भी प्रभारी छत्तीसगढ़ आता है वह अपने पहले प्रवास में बड़ी-बड़ी बात करता है। लेकिन राज्य की जमीनी हकीकत देखने के बाद उसके भी हौसले पस्त हो जाते हैं। डी. पुरंदेश्वरी भी जब भाजपा की प्रभारी बन कर आईं थीं तो उन्होंने कांग्रेस को थूक कर बहाने की दंभोक्ति की थी। अंततः उन्हें खुद वापस होना पड़ा।