विधानसभा में मंत्री ‘बृजमोहन’ की दहाड़! बोले, कांग्रेस की लूट आ रही सामने

आज सदन में कार्रवाई में शामिल होने के दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Minister Brijmohan Agarwal) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

  • Written By:
  • Updated On - February 13, 2024 / 07:59 PM IST

  • टैक्स पेयर की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वालों को मिलेगी सजा

रायपुर। आज सदन में कार्रवाई में शामिल होने के दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Minister Brijmohan Agarwal) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैंने कहा था कांग्रेस सरकार (Congress government) के काले कारनामे उजागर होंगे। कांग्रेस सरकार में किस प्रकार से छत्तीसगढ़ को लूटा है, कैसे खजाने में डकैती डाली है। सामने आ रहा है। आज के प्रश्न में भी आबकारी मामले में मुख्यमंत्री ने बताया।

  • आबकारी राजस्व में कमी के मामले को लेकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मामले में बड़े-बड़े लोग जेल में है। छत्तीसगढ़ के टैक्स पेयर की गाढ़ी कमाई पैसे में डाका डालने वालों को सजा मिलेगी।

जो राजस्व 2021 में आता था, वह 2022-23 में वह कम हो गया। यह छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ धोखा विश्वासघात है। छत्तीसगढ़ की खजाने के साथ चोरी-डकैती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पहले भी ईडी ने शराब घोटाले को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें : Inside story : जनता की सरकार’-जनता के लिए’ तर्ज पर BJP ने खोला सहायता केंद्र! छत्तीसगढ़ में पहली बार