मंत्री कवासी लखमा का ‘अंडे का फंडा’

(Excise Minister Kawasi Lakhma) जी, सच है कि इस समय आबकारी मंत्री कवासी लखमा के अंडा का फंडा (egg fund) धूम मचाने लगा है।

  • Written By:
  • Publish Date - February 10, 2023 / 08:35 AM IST

छत्तीसगढ़। (Excise Minister Kawasi Lakhma) जी, सच है कि इस समय आबकारी मंत्री कवासी लखमा के अंडा का फंडा (egg fund) धूम मचाने लगा है। वैसे भी ये अपने बिंदास और अंदाज के लिए छत्तीसगढ़ की सियासत में जाने पहचाने जाते हैं। यही वजह भी है कि ये हमेशा खबरों की सुर्खियों में बने रहते हैं।

कल उन्हें जब समीक्षा बैठक से फुर्सत मिली तो सीधे बीजापुर के बस स्टैंड पर आ धमके। फिर क्या था, उन्होंने एक चाय और अंडे की दुकान पर पहुंचे। चाय पी और अंडा खाया। इसके बाद उन्होंने लोगों से बातचीत करने का एक नया तरीका खोज लिया। वह था, अंडे का फंडा। वह यहीं नहीं रूके। वे खुद अंडे को उबालने लगे। और चाय भी बनाने लगे। इनके इस अंदाज की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है।

ठेले पर चाय भी बेची, लोगों ने पिया भी

कवासी लखमा के साथ क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी भी मौजूद थे। बस स्टैंड में चाय और अंडा ठेला में पहुंच कर उन्होंने लोगों को चाय पिलाई, और अंडा खिलाया। ऐसा बताया जा रहा है कि, चाय और अंडा के बहाने आबकारी मंत्री ने क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने की कोशिश की।

लखमा को प्यार से लोग दादी भी बुलाते हैं

क्षेत्र में कवासी लखमा की लोकप्रियता बेहद अधिक है। लोग उन्हें प्यार से दादी कहते हैं। छत्तीसगढ़ की राजनीति में कवासी लखमा हमेशा अपनी बयानबाजी से सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले भी कवासी लखमा के ढोल बजाकर नाचते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।