मंत्री लखमा बोले, राहुल गांधी के परिश्रम का नतीजा कर्नाटक की जीत

आबाकारी मंत्री कवासी लखमा (Excise Minister Kawasi Lakhma) ने कहा, कर्नाटक की जीत (victory of karnataka) राहुल गांधी, प्रियंका और सोनिया गांधी के परिश्रम की जीत है।

छत्तीसढ़। आबाकारी मंत्री कवासी लखमा (Excise Minister Kawasi Lakhma) ने कहा, कर्नाटक की जीत (victory of karnataka) राहुल गांधी, प्रियंका और सोनिया गांधी के परिश्रम की जीत है। वहां देश की मीडिया और बीजेपी के बड़े-बड़े नेता डेरा डाले थे। इसके बावजूद कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस में विश्वास जताया है। यह कांग्रेस की मोदी के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। क्योंकि भाजपा ने वहां बहुत भ्रष्टाचार किया था, जिसकी वजह से जनता ने बीजेपी को नाकार दिया। कहा, कांग्रेस को वहां पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। इससे साबित होता है कि देश की जनता राहुल गांधी की तरफ है। अब लोग मोदी की गलत नीतियों के चलते त्रस्त हैं।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक जीत पर भूपेश बघेल ने बांटे लड्डू

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)