अपने ‘ठेठ’ अंदाज में कर्नाटक में मंत्री ‘लखमा’ गरजे!, देखे VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : April 28, 2023 | 6:27 pm

छत्तीसगढ़। अपने ठेठ अंदाज में आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) ने कर्नाटक (Karnataka) में गरजे। रात में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा भगवान एक हैं, चाहे वह किसी भी धर्म का हो। हम सभी को एक होकर रहना चाहिए। बीजेपी पर वार करते हुए कहा, ये लोग धर्म के ठेकेदार बनते हैं। इनका विरोध करना चाहिए। उनके अंदाज के सभी मुरीद हो गए। उनकी बात पर सभी ने ताली बजाकर समर्थन किया। हर समस्या का मंदिर है। भगवान तो एक ही है। मैं ये कहना आया हूं, भगवान एक ही है। इन ठेकेदारों को बंद करो। वे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए हंगल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे है। जहां वे रात दिन जनसम्पर्क करने में लगे हैंं।