मंत्री TS  सिंहदेव बाल-बाल बचे, उनके वाहन का टॉयर फटा!

By : madhukar dubey, Last Updated : February 3, 2023 | 7:05 pm

छत्तीसगढ़। (Health Minister TS Singhdev) प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के काफिले का एक वाहन डिवाइडर से टकराया गया। इससे उनकी गाड़ी के दोनों पहिए ब्लास्ट हो गए। दुर्घटना उस वक्त हुई जब वह अलकतरा एक कार्यक्रम से अंबिकापुर के लिए रवाना हो रहे थे। जानकारी के मुताबिक जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की (car crash) गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सामने से आर हे दो पहिया वाहन को बचाने के चलते मंत्री की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।

इस सड़क हादसे में डिवाइडर से टकराने के बाद मंत्री की गाड़ी के आगे का दोनों टायर ब्लास्ट हो गया। सूत्रों की माने इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है. हादसा उस वक़्त हुआ जब अकलतरा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर अंबिकापुर रवाना हो रहे थे। वही मंत्री सिंहदेव दूसरी गाड़ी से अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं। बहरहाल, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।