छत्तीसगढ़ में शादी समारोह में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार वाहन बारातियों में घुसा; कांग्रेस नेता समेत 4 घायल

By : hashtagu, Last Updated : February 13, 2026 | 1:36 pm

जांजगीर-चंपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा (Janjgir Champa) जिले में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन बारात में शामिल लोगों के बीच घुस गया, जिससे कांग्रेस नेता समेत चार लोग घायल हो गए।

घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के पास की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे बारात के दौरान डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक वाहन ने नियंत्रण खो दिया और लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन तेज रफ्तार में था। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।