मंत्री TS सिंहदेव का BJP पर वार, सेना के साहस से अपनी गलतियां और कायरता न छिपाए
By : madhukar dubey, Last Updated : December 14, 2022 | 12:22 pm

छत्तीसगढ़। रक्षा मंत्री राजनाथ के बायान पर छत्तीसगढ़ के कद्दवार नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि हमारे देश के जवानों की वीरता और शौर्य विश्व में अद्वितीय है। लेकिन नाकाबिल तो भाजपा सरकार है, जो चीनी सेना के घुसपैठ की सच्चाई को छुपाती है, साथ ही झूठ बाेलती रहती है। कहा कि तवांग सेक्टर में चीनी सैनिक के घुसपैठ को भारतीय सेना ने अपने साहस से भगाया है। अब इसका श्रेय लेने में भाजपा कहीं से भी पीछे नहीं दिख रही है। भाजपा के चरित्र में झूठ और फरेब है। वह जनता को बरगलाने के लिए मौके की तलाश में रहती है। लेकिन जनता बीजेपी के झूठ को जानती और समझती है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कल संसद में यह कहा था
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संसद को बताया कि भारतीय सैनिकों ने ९ दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को पार करने के चीनी सैनिकों के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। रक्षा मंत्री ने संसद के दोनों सदनों में कहा कि तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच झड़प के बाद भारतीय सैनिकों ने बहादुरी और गढ़ संकल्प के साथ चीनी सैनिकों को वापस भेज दिया। राजनाथ सिंह ने सदन को सूचित किया कि इस घटना के दौरान भारत की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रक्षा मंत्री ने आगे बताया कि भारतीय कमांडरों द्वारा समय पर हस्तक्षेप किए जाने के बाद चीनी सैनिक अपनी पोजिशन में वापस लौट गए। जब राजनाथ सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि सदन भारतीय सैनिकों के प्रयासों में उनका समर्थन करने के लिए एकजुट है। जब उन्होंने बयान पढ़ा तो लोकसभा में हंगामा हुआ।
भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को खदेड़ा..! pic.twitter.com/2eiK7badBQ
— Gurpreet Sidhu (@09GurpreetSidhu) December 13, 2022
सीमा पर चीनी सैनिकों के घुसपैठ के विडियो जमकर हो रहे वायरल
बता दें, चीनी सैनिकों को खदेड़ते हुए विडियो भी जमकर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इसमें भारतीय सैनिक ललकार कर उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर करते देखे जा सकते है। बहरहाल, हमारी वेबसाइट ट्विटर आदि पर चल रहे विडियो की पुष्टि नहीं करती है।