छत्तीसगढ़ में दौड़ी ‘मोदी के गारंटी’ की गाड़ी! आगे बढ़ाते BJP के ‘त्रिदेव’ सरकार! …सियासी जोड़ी ने ‘कायम’ की मिसाल

By : madhukar dubey, Last Updated : June 25, 2024 | 9:13 pm

रायपुर। कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार की नीतियों के खिलाफ इस बार जनता ने मोदी के गारंटी पर विश्वास करते हुए भाजपा को सत्तासीन किया और कांग्रेस की भूपेश सरकार को उखाड़ फेंका। इसके बाद भाजपा ने भी सभी चौंकाते हुए प्रदेश में आदिवासी समाज के बेटे विष्णुदेव साय (Vishnudev sai) को मुख्यमंत्री पद पर आसीन किया, ऐतिहासिक  निर्णय लेकर पूरे देश को चौंका दिया। साथ ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ (Against the policies of congress) भाजपा के चुनावी जंग में बड़ी भूमिका निभाने वाले प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और संगठन में महत्वपूर्ण किरदारों में एक रहे विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री पद देकर भजपा ने लोकसभा चुनाव से पूर्व ही सारे स्मीकरण साध लिए थे। नतीजा, आज 11 में 10 भाजपा की सीटें, जो पार्टी को छत्तीसगढ़ में नंबर वन की िस्थति में ले जाती है।

बहरहाल, अब जब बीजेपी के इन त्रिदेवों की भूमिका छत्तीसगढ़ सरकार में तय कर दी गई है तो ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा अपनी बदली हुई भूमिका के साथ पूरा न्याय करते दिख रहे हैं। जनता की हर समस्या को सुलझाने के साथ ही साथ वे छत्तीसगढ़ के विकास को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात जुटे हैं। ताकि पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प में छत्तीसगढ़ अपने विकास के पथ पर आगे बढ़े। इसके लिए अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ पर समितियां गठित है। इसमें विभागों से जुड़े अधिकारी हर क्षेत्र में प्रदेश को आगे ले जाने के मिशन में लगे हैं। इनकी प्रगति रिपोर्ट से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बराबर लेते हैं। साथ ही दोनों डिप्टी सीएम भी इसमें अभी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

  • यहां जिक्र करना लाजमी होगा कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की जहां। उन्होंने पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट व माओवादी विरोधी अभियानों की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा। नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने व शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं तथा भविष्य में 29 कैंपों को प्रारंभ करने की योजना है।

दूसरी ओर डिप्टी सीएम अरुण साव भी मिले अपने लोक निर्माण और नगरीय निकाय मंत्रालय की जिम्मेदारी को बड़ी सूझबूझ के साथ निभा रहे हैं। वे हर दिन अपने विभागों के कार्यों की रणनीति और उन पर हुई प्रगति की रिपोर्ट से अपडेट होते हैं। खामी पाए जाने बिंदु पर अधिकारियों को कड़ी हिदायत भी देते हैं। वे भी पीएम मोदी के संकल्पों और विष्णुदेव साय सरकार की मंशा के अनुरूप तेज गति से काम करने में विश्वास करते हैं। इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, उनका कहना है कि अगर नेक नीयत अच्छी हो तो बेहतर परिणाम मिलना तय है।

  • कुछ इसी अंदाज में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी अपने कामकाज में माहिर हैं। उनकी पहली प्राथमिकता है कि पूरे छत्तीसगढ़ को अपराधमुक्त बनाना और कानून का राज। इसके लिए वे हमेशा उच्चाधिकारियों को हिदायत देते हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था उच्चकोटि की हो। साथ ही पुलिस हों या किसी भी विभाग के अधिकारी उनका व्यवहार जनता के प्रति सदैव मैत्रीपूर्ण हो। लोगों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाएं। इसमें लापरवाही बरतने वाले दंडित होंगे। अभी हाल में बलौदाबाजार में हुई घटना पर कलेक्टर और एसपी निलंबित किए।
  • देखा जाए तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दोनों उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट के सभी मंत्री अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारी को रणनीति और योजनाबद्ध तरीके से निभा रहे हैं। इससे छत्तीसगढ़ के जनता में मोदी के गारंटी की तरह तर्ज पर एक विश्वास जगा है। क्योंकि पिछली कांग्रेस की सरकार में तमाम विसंगतियां सामने आई थी। जिसे दूर करने में विष्णुदेव साय की सरकार जुटी हुई है। लेकिन बदले इस परिवेश से अब लोग सहसा ही कह रहे हैं कि मोदी हैं तो सब कुछ मुमकिन है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने हमेशा संविधान का मजाक बनाया!-अरुण साव

यह भी पढ़ें :आपातकाल का काला दिवस : भाजपा के दिग्गजों ने पलटे ‘इतिहास’ के पन्ने! कांग्रेस के ‘संवैधानिक छेड़छाड़’ पर दागे सवाल

यह भी पढ़ें :विष्णुदेव साय ने चलाया ‘विकास’ का सुदर्शन चक्र! समझें, क्रांतिकारी कदम की तासीर

यह भी पढ़ें :डिप्टी सीएम विजय शर्मा का आईटीआई निरीक्षण : एक्शन प्लान बनाने दिए निर्देश