‘चांद’ का दीदार, CG में कल ‘मनेगी’ ईद उल फितर
By : madhukar dubey, Last Updated : April 21, 2023 | 9:27 pm
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चांद (moon in chhattisgarh) का हुआ दीदार। कल मनाई जाएगी ईद उल फितर (eid ul fitr)। शहर काजी मोहम्मद अली फारुखी ने चांद की शरई तस्दीक किया। वैसे पूर्व में संभावना जताई थी शुक्रवार को शाम 7 बजे के करीब ईद का चांद दिख सकता है। उन्होंने बताया कि ईद की चांद को लेकर एक कमेटी का भी गठन किया गया है। जैसे ही चांद दिखेगा फौरन प्रदेशवासियों को ईद की जानकारी गई। उन्होंने कहा कि कि चांद दिखते ही शरई तस्दीक हासिल करके ईद का ऐलान किया।
मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमजान शुक्रवार को खत्म हो गया। ईद का चांद दिखते ही ईद का जश्न शुरू हो गया। मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन मुस्लिम की प्रमुख यतीम खाना ने बताया कि 21 अप्रैल 2023 को बरोज जुमा रमजान की 29 तारीख है। शुक्रवार को ही ईद का चांद दिख सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में कमेटी के सदस्यों से वर्चुअल मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि ईद के चांद दिखने को लेकर अगर किसी को सही जनकारी मिलती है तो शहर में पांच सदस्यीय टीम तक यह जानकारी पहुंचाई जाएगी।
ईद के ऐलान के साथ ही राजधानी रायपुर के ईदगाह और मस्जिदों में नमाज का वक्त भी जारी किया गया है
इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)






