मूणत की गौठान पड़ताल : कहा-कांग्रेस नेता की ‘ठेकेदारी’ से गायों की मौत

By : hashtagu, Last Updated : October 1, 2023 | 3:19 pm

रायपुर। राजधानी के जरवाय गौठान में गाय के बीमारी और भूख से मौत होने की सूचना पर बीजेपी के पूर्व मंत्री राजेश मूणत वहां पहुंचे। जहां उनके साथ गायों के इलाज करने वाले डॉक्टर गए। मौके पर इलाज आदि किया। उन्होंने बताया, वहां खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं होने से गायों की मौत हो रही है।

कांग्रेस नेता के पास ठेका- मूणत

जिस गौठान में गायों की मौत हुई, उसे ठेके पर पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता संदीप साहू संचालित करते हैं। राजेश मूणत ने कहा- हमारे पार्षदों ने 4 महीने पहले शिकायत की थी कि गौठान में चारे पानी की व्यवस्था नहीं हैं। मूणत ने आगे कहा कि पूर्व पार्षद संदीप साहू ने गौमाता के नाम पर शासकीय योजना की दुर्गति कर उसे व्यापार बना दिया। मूणत ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने ढाई सौ मवेशि​यों के रखरखाव के नाम पर चारा-पानी देने के लिए शासन से मिलने वाले पैसे को अपना चारा बना लिया।

Uuuuuu 1696088469

गौठान में मूणत ने दिया धरना

बीजेपी नेता काफी देर तक गौठान में रहे। शिकायतों के बाद भी नगर निगम के अधिकारी नहीं पहुंचे। आए भी तो बीमार गायों के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं करवा पाए। ये देखकर मूणत ने विरोध किया और धरना दे दिया। समर्थक नारेबाजी करने लगे। एक-एककर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता गौठान पहुंच गए।

Cow 1696088058

मूणत की गौठान पड़ताल : कहा-कांग्रेस नेता की ‘ठेकेदारी’ से गायों की मौत

24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

बवाल बढ़ा तो नगर निगम के अधिकारियों ने राजेश मूणत को आश्वासन दिया कि वो गौठान में उचित व्यवस्था को लेकर कार्रवाई करेंगे। मूणत ने अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जिम्मेदारों पर FIR नहीं हुई तो गायों को लेकर नगर निगम के दफ्तर में धरना दूंगा। जैसे-तैसे मामले को अधिकारियों ने शांत कराया और कार्रवाई की बात कही।

कांग्रेस ने घोटाला किया- मूणत

राजेश मूणत ने आरोप लगाया कि गौठान के नाम पर 13 सौ करोड़ रुपए का घोटाला इस सरकार ने किया है। जिसे हम जनता बीच भी ले गए। उन्होंने गायों की मौत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस सरकार ने गौठान बनाए लेकिन उन्हें खुला छोड़ दिया। सड़कों पर लगातार घटनाएं हो रही हैं। गौ माता गौठानों की बजाय सड़कों पर दिखती हैं, क्योंकि गौठान में उनके लिए किसी तरह के कोई इंतजाम नही हैं।

यह भी पढ़ें : आदिवासी वोट में सेंधमारी : अरविंद नेताम की ‘हमर राज पार्टी’ उतारेगी 50 प्रत्याशी!