उठा रहस्य से पर्दा, काल के गाल में समा गए नायब तहसीलदार और उनका परिवार, पढ़ें, दर्दनाक हादसा

छत्तीसगढ़। किसे क्या पता था कि गायब नायब तहसीलदार और उनका परिवार काल के गाल में समा चुके हैं। लेकिन सोमवार की सुबह जब एक कुंए में कार के गिरे होने की सूचना आसपास फैली तो सनसनी फैल गई।

  • Written By:
  • Publish Date - December 12, 2022 / 03:20 PM IST

छत्तीसगढ़। किसे क्या पता था कि गायब नायब तहसीलदार और उनका परिवार काल के गाल में समा चुके हैं। लेकिन सोमवार की सुबह जब एक कुंए में कार के गिरे होने की सूचना आसपास फैली तो सनसनी फैल गई। जहां रहस्य से पर्दा उठा तो प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। तब लोगों के समझ में पूरा वाकया आया। कांकेर के जंगलवार कालेज के पास गायब कार। वहां से एनएच 30 हाइवे से करीब 15 मीटर दूर एक कुंए में गिर गई थी। जहां पहुंची पुलिस ने जब उसे बाहर निकाला तो 4 शव पाए गए। जिसकी पहचान नायाब तहसीलदार, उनकी पत्नी, और साले के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार वे कोंडागांव से सपन कुमार सरकार अपनी पत्नी रीता सरकार, उनके भाई विश्वजीत अधिकारी और अन्य रिश्तेदार हजारी लाल ढाली के साथ कांकेर शादी समारोह में आए हुए थे। ये सभी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे। शादी समारोह में शामिल होकर सभी अपनी कार से लौट रहे थे। शनिवार रात करीब १० बजकर ४० मिनट पर दुधावा चौक पार करने के बाद जंगलवार कॉलेज के पास चारों का मोबाइल बंद बताने लगा था।

सीसीटीवी के लोकेशन पर जंगलवार कॉलेज पहुंची पुलिस

पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए जंगलवार कॉलेज के पास स्थित कुएं के पास पहुंची तो संदेह हुआ। कुआं हाईवे से करीब १५ मीटर की दूरी पर था, काफी पुराना होने के चलते इस्तेमाल नहीं होता था। आसपास काफी झाड़ियों उग आई थी। झाड़ियां हटाकर देखा गया तो अंदर कार गिरी हुई थी। पुलिस ने जेसीबी और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला।

सिंगारभाट के पेट्रोल पंप पर मिला था अंतिम लोकेशन

दुधावा चौक से आगे बढ़ने के बाद सिंगारभाट स्थित पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भी डलवाया गया । पुलिस की जांच में आखिरी ट्रांजेक्शन पेट्रोल पम्प का आया था। पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही थी। जिले में इस तरह का अब तक का पहला मामला था, जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप गया था। रविवार दोपहर तक जब इनकी कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन कांकेर थाना पहुंचे। लापता लोगों में ओडिशा के नायब तहसीलदार भी शामिल थे। कार भी उन्हीं की है। चौंकाने वाली घटना सामने आने के बाद से पुलिस भी सकते में थी और चारों की तलाश कर रही थी।