नारी वंदन कार्यशाला : CM विष्णुदेव बोले, महिलाओं को अन्य दलों ने तो उन्हें केवल वोट बैंक समझा

By : hashtagu, Last Updated : January 24, 2024 | 6:48 pm

  • देश में भाजपा ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया है अन्य दलों ने तो उन्हें केवल वोट बैंक समझा – विष्णुदेव साय
  • भारत में महिलाओं को आदिशक्ति,लक्ष्मी के रूप में पूजा की जाती है
  • केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर नीचे स्तर तक जाएंगे – सरोज पांडेय
  • महिला मोर्चा स्वयं सहायता समूहों की बहनों से संपर्क कर उन्हें केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रही है – शालिनी राजपूत
  • रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित नारी वंदन कार्यशाला (Nari Vandan Workshop) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में महिलाओं की शक्ति के रूप में, मां लक्ष्मी के रूप में, मां सरस्वती के रूप में पूजा की जाती है। महिलाएं सशक्त हो इसके लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पिछले 10 वर्षों से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है और इन योजनाओं का लाभ महिलाएं ले रही है।

    • मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश में महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी ने सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए और उनके उत्थान के लिए कार्य किए हैं और कोई भी राजनीतिक दल ने इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया है। अन्य राजनीतिक दलों ने तो महिलाओं को केवल वोट बैंक का हिस्सा मानकर उनका शोषण किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपए सालाना दिया जाएगा और इसके लिए बजट भी पारित हो गई है यह योजना जल्द ही संचालित होने वाली है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है और भाजपा महिलाओं के लिए लगातार विभिन्न योजनाएं लाकर उन्हें आर्थिक, शारिरीक एवं मानसिक रूप से मजबूत भी कर रही है।

    राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने नारी वंदन कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाएं जनता तक सीधे पहुंचे इसका लाभ हर व्यक्ति को मिले इसके लिए हमें कार्य करना है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित की जा रही है सभी योजनाएं हम सभी योजनाओं को लेकर नीचे स्तर तक जाएंगे। यह योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचेगी इस दिशा में हमें कार्य करना है। हर जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा को पूरा करने की दिशा में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता और सभी पदाधिकारी जगह-जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत देश के एक करोड़ स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ तक संपर्क किया जाएगा और 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत संकल्प यात्रा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा लगातार महिला स्वयं सहायता समूह से संपर्क कर रही है इस दौरान लगभग सवा तीन लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से संपर्क की जा चुकी है जिसमें लगभग 08 लाख से ज्यादा मतदाता बहने हैं।

    • महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के हर व्यक्ति को मिले इस दिशा में हमें कार्य करना है। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार की भी सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिले इसके लिए हर व्यक्ति तक संपर्क बनाना है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के विकास के लिए संचालित किए हैं और इनका लाभ भी देशभर की महिलाएं ले रही है।

    भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रदेश की हर महिलाओं को जोड़कर केंद्र सरकार द्वारा एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा में हमें कार्य करना है। इसके लिए महिला मोर्चा की बहनों ने लगातार हर घर जाकर उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने कठोर परिश्रम किया और हर घर जाकर महिलाओं को केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें इस लाभ मिले इसके लिए कार्य किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत महिला मोर्चा ने अक्षत वितरण, कलश यात्रा सहित कई कार्य किए है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा लगातार स्वयं सहायता समूहों की बहनों से लगातार संपर्क कर रही है और उनको भी केन्द्र सरकार के साथ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता रही है।

    प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने प्रोजेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने किया एवं आभार . भावना बोहरा ने किया। इस दौरान बैठक में पूरे प्रदेश से आए हुए जिला संयोजक और उनके सदस्य की टीम उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें : 10 दिन पहले ‘छत्तीसगढ़’ में हो सकती है न्याय यात्रा की इंट्री! इसकी बड़ी वजह