नौतपा का टूटा कहर : लू के थपेड़ों से 3 की मौत! इधर 13 जिलों में यलो अलर्ट

By : hashtagu, Last Updated : May 31, 2024 | 12:34 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आज भी कई इलाके लू की चपेट में रहेंगे। नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीट वेव का असर दिखा। गर्म हवा के थपेड़े दिनभर झुलसाते रहे। वहीं, रात को रात 8 बजे तक यही स्थिति रही। गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 46.9 डिग्री (Temperature 46.9 degrees) मुंगेली में रिकॉर्ड किया गया। लू के थपेड़ों से 3 लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस का जवान शामिल है।

तेज गर्मी और लू की वजह से प्रदेश में 3 लोगों की जान जा चुकी है। इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा है। आज प्रदेश के 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी डाॅ. गायत्री वाणी कांचिभ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है।

शाम और रात में तेज अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है। रायपुर में आज दोपहर का तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, वहीं रात में भी पारा 32 डिग्री के आसपास रहेगा।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में योगी ने 61 दिन में जनसभाओं का लगाया दोहरा शतक