नारायणपुर में ‘नक्सलियों’ का उत्पात!, माइंस का ट्रक फूंका

सुबह सुकमा में सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 5 माओवादियों के जख्मी होने की सूचना है।

  • Written By:
  • Updated On - April 21, 2023 / 11:09 PM IST

नारायणपुर। सुबह सुकमा में सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 5 माओवादियों के जख्मी होने की सूचना है। इसी बीच खबर आ रही है कि नारायणपुर में नक्सलियों (Maoists in Narayanpur) ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया है।

इससे आसपास के इलाकों में तनाव व्याप्त हो गया है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर से ओरछा मार्ग पर निको माइंस (nico mines) के ट्रक को फूंक दिया। इसके साथ ही वहां पर्चे भी फेंके। और निको माइंस कंपनी को चेतावनी देते हुए काम छोड़ने की चेतावनी दी है। यह मामला फरसगांव थाने का है। नक्सलियों द्वारा सड़क मार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया था। बैनर भी टांग दिए हैं। ऐसे में प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। किसी बड़ी घटना को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)