अब ग्राम पंचायतों के खर्चे का व्यौरा अब वेब पोर्टल पर होगा जारी, पढि़ए कैसे करेगा काम

By : hashtagu, Last Updated : November 1, 2022 | 12:58 pm

पोर्टल लांच के बाद राज्य वित्त आयोग ने जारी की जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग ने ग्राम पंचायतों से सुगमता से जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वेब पोर्टल एवं मोबाईल एप लांच किया।, आयोग द्वारा तैयार वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप का विमोचन आज जशपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में विधायक जशपुर विनय भगत की मौजूदगी में सरजियस मिंज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि राज्य वित्त आयोग का गठन पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय स्थानीय निकायों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने हेतु प्रत्येक 5 वर्ष में किया जाता है। अपनी अनुशंसाओं को पर्याप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार करने के लिए एवं पंचायती राज संस्थाओं व नगरीय स्थानीय निकायों से जानकारी प्राप्त करने हेतु आयोग द्वारा वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप तैयार किया है।

तैयार होगा इसमें 11 हजार ग्राम पंचायतों का डेटाबेस

इस अवसर पर विधायक मिंज ने कहा कि आयोग के द्वारा तैयार वेबपोर्टल एवं मोबाईल एप से प्रत्येक पंचायत की जानकारी सुगमता से प्राप्त होगी। 11 हजार 664 पंचायतों से प्राप्त जानकारियों से एक वृहद डेटाबेस तैयार होगा। जिसका प्रयोग शासन के विभिन्न स्तर पर किया जा सकता है। विधायक विनय भगत द्वारा राज्य वित्त आयोग के पोर्टल का जशपुर जैसे दूरवर्ती क्षेत्र के लांच करने के लिए अध्यक्ष राज्य वित्त आयोग छत्तीसगढ़ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से आयोग पंचायतों कि सही जानकारी प्राप्त कर पंचायतो के विकास के लिए उचित अनुशंसा करेगा।

कलेक्टर बोले, दूरस्थ अंचल ग्रामों को मिलेगा लाभ

इस अवसर पर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने कहा कि जशपुर एक दूरस्थ अंचल है। यहां प्रदेश में सर्वाधिक जनपद पंचायत है। ग्राम पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाएं महत्वपूर्ण होती है। आयोग द्वारा यह नवाचार ग्राम पंचायतों से जानकारी प्राप्त करने लिए सुविधाजनक होगा एवं जानकारी प्रदान करने के पारदर्शिता आएगी। सचिव राज्य वित्त आयोग ने आयोग के वेब पोर्टल में किस प्रकार से जानकारी भरी जाएगी इसके बारे में विस्तार से बताया।