राहुल को ‘OM माथुर’ ने बोला थोड़ी अक्ल आ गई!

By : madhukar dubey, Last Updated : April 30, 2023 | 1:53 pm

रायपुर। BJP के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर (Om Mathur) ने पीएम मोदी के मन की बात पर कांग्रेस की प्रतिक्रया पर पटलवार किया है। उन्होंने कहा पीएम मोदी तो मन की बात करते हैं, लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की बात करते हैं। लेकिन कांग्रेस (Congress) के लोग उनके युवराज को अक्ल कैसे आए? इसकी बात करते थे’। कहा, चलिए कम से कम अब मंदिर में जाने लग गए। आज कांग्रेस ने मोदी के मन की बात के विरोध में मंहगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन किया है। जहां कांग्रेस ने मोदी सरकार की नीतियों पर हमला बोला है। ऐसे में मन की बात को लेकर कांग्रेस-बीजेपी एक दूसरे पर हमलावार हैं।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)