CM विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर उनके मीडिया सलाहकार ‘पंकज झा’ ने भेंट की पुस्तक! अन्य सहयोगियों ने दी बधाई

By : madhukar dubey, Last Updated : February 21, 2024 | 11:08 pm

  • मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन पर उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित आम नागरिकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
  • रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) को उनके जन्मदिन (Birthday) पर आज सुबह से ही राज्य अतिथि गृह पहुना में लोगों की भीड़ रही। उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, ईष्ट मित्रों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुना में पहुंचे आम नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की।

    Pakaj Jha Cm

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आज राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के दूरदराज अंचल से भी लोग बड़ी संख्या में सुबह से ही पहुंचे हुए थे। इस मौके पर सुबह पहुना में वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा सहित सच्चिदानंद उपासने, सुनील कुकरेजा, लोकेश कावड़िया, सुनील रामदास अग्रवाल, अरूणधर दीवान, अब्राहम तिर्की, पीयुष मिश्रा, नीलकंठ महाराज, नरेन्दर सिंह सलुजा, सोनू सलुजा, शंकर लाल दानवानी, डॉ. अजय त्रिपाठी, अनुप खेलकर, संतोष साहू, गोरेलाल नायक, रमेश शर्मा, सतीश बेहरा, पूनम सोलंकी, अखिलेश पवार, बाबूलाल अग्रवाल, दिपेश शर्मा और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    यह भी पढ़ें : आखिर वह कौन थीं ?, जिसने चूम लिया ‘विष्णुदेव’ का माथा! हर मन में छाई उमंग-तरंग