एक पेड़ मां के नाम अभियान : CM विष्णुदेव साय ने रोपे दहीमन का पौधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ मां के नाम अभियान" के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास परिसर में लगाया दहीमन का पौधा

  • Written By:
  • Updated On - July 4, 2024 / 12:17 PM IST

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने अपने निवास परिसर में लगाया दहीमन का पौधा (Dahiman plant)। प्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम अभियान” से स्वस्फूर्त जुड़कर लोग लगा रहे है पेड़। मुख्यमंत्री ने की अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने अभियान में किया गया है शामिल मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अधिकारियों को सीड बॉल का भी किया वितरण।

इस अवसर पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन भी रहे मौजूद। सरगुजा अंचल में पाए जाने वाला दहीमन का पौधा औषधीय गुणों से है भरपूर है। कई बीमारियों के कारगर इलाज में उपयोगी है स्थानीय प्रजाति का यह पौधा है।

यह भी पढ़ें : ब्राजील में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या 180 हुई