मिट्टी खदान में ‘काल’ का तांडव!, 4 की ‘जान’ गई, देखें VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : April 19, 2023 | 7:36 pm

मनेंद्रगढ़। (Manendragarh) जिले में मिट्टी खदान धंसने से मौत (death due to mine collapse) के मंजर ने सभी का दिल दहला दिया। क्या करें, ग्रामीण अंचल के लोग मिट्टी खोदाई कर अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं। यानी जैसे मिट्टी के घर और अन्य कामों में मिट्टी को उपयोग में लाते हैं। ऐसा ही कुछ इंतजाम करने के लिए पुरुष और महिलाएं मिट्टी खोद रही थीं। तभी अचानक मिट्टी धंस गई। जिसमें पुरुष और महिलाएं दब गई। यह घटना जिले के ग्राम पंचायत बंजारीडांड के मौहारी पारा के लोहरिया नदी के पास हुई। आनन-फानन प्रशासन को सूचना मिली।

रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन बताया जा रहा है। इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर खडगवा थाना की पुलिस मौजूद है। बचाव राहत कार्य जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक जेसीबी से मिट्टी हटाने से और भी लोगों के दबे होने का पता चल सकता है। वैसे इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

 

यह भी पढ़े: ‘मिट्टी खदान’ हादसे पर CM ने ‘जताया’ शोक 

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)