पंचायत चुनाव का दंगल: पेंड्रा के राजा जीते सभी 5 सीटों पर भाजपा का कब्जा

पंचायत चुनाव में पेंड्रा जिले के राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के पद पर कब्ज़ा कर लिया है। वहीं भाजपा ने जिले के सभी 5 सीटो

  • Written By:
  • Publish Date - February 21, 2025 / 07:17 PM IST

पेंंड्रा। पंचायत चुनाव में पेंड्रा जिले के राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने जिला पंचायत सदस्य(Raja Upendra Bahadur Singh District Panchayat Member) के पद पर कब्ज़ा कर लिया है। वहीं भाजपा ने जिले के सभी 5 सीटों पर जीत (BJP won all 5 seats in the district)हासिल की है। जिला पंचायत के चुनाव में यह सबसे दिलचस्प मुकाबला था। वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा नेत्री समीरा पैकरा ने जीत हासिल की है। इस सीट से बीजेपी ने किसी को भी अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। समीरा पैकरा ने चार बार के विधायक रहे रामदयाल उइके की पत्नी बृजकुंवर को करारी शिकस्त दी है।

सभी 5 सीटों पर भाजपा की जीत

समीरा पहले भी अविभाजित बिलासपुर जिले की जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। क्षेत्र 1 से समीरा की ही दावेदारी सबसे प्रबल मानी जा रही थी। इसी सीट से मरवाही के पूर्व विधायक रामदयाल उईके की पत्नी बृजकुमारी उईके भी चुनाव लड़ रहीं थी जिनकी हार हुई है। अब तक जिला पंचायत के पांच क्षेत्रों में सभी पांच में भाजपा नेताओं की ही जीत हुई है।

यह भी पढ़ें :  पंचायत चुनाव : बीजापुर जिले के 7 में से 5 सीटों पर भाजपा का कब्जा, विधायक रेणुका सिंह की बेटी भी जीतीं