परिवर्तन यात्रा : बृजमोहन ने गिनाए ‘भूपेश सरकार’ के भ्रष्टाचार! हर ‘पड़ाव’ पर जनसभाएं

By : madhukar dubey, Last Updated : September 13, 2023 | 4:06 pm

  • बृजमोहन बोले, भूपेश बघेल की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है

  • रायपुर। बीजेपी के परिवर्तन यात्रा (BJP’s Parivartan Yatra) के पड़ाव के दौरान बस्तर विधानसभा में बीजेपी के नेताओं ने अपने वक्तव्य जारी किए। इसमें कड़ी में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Former minister Brijmohan Agarwal) ने कहा, कल दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ। जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जगह-जगह परिवर्तन यात्रा को अपार जनसमूह का समर्थन मिल रहा है। यहां की जनता परिर्वतन चाहती है। कल रात को जगदलपुर में भी बरसात के बाद भी मौजूद थी। वह इस बात को प्रदर्शित करती है कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। और इस भूपेश बघेल कांग्रेस की सरकार जो भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। उस सरकार को उखाड़कर फेंकने का संकल्प लिया है।

    बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने वाले चुनाव में जनता बनाएगी। परिवर्तन यात्रा के दौरान जो जानकारियां मिल हैं कि ये सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। डीएमएफ के सात हजार करोड़ से ज्यादा के पैसा का भ्रष्टाचार किया गया है। जिसमें अकेले सिर्फ बस्तर में 25 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का भ्रष्टाचार है। 2 हजार करोड़ रुपए के ईडी ने शराब के भ्रष्टाचार निकाला है। अगर 5 साल का भ्रष्टाचार देखेंगे तो 10 हजार करोड़ से ज्यादा का भ्रष्टाचार शराब में, 500 सौ करोड़ से ज्यादा कोयले में। 5 हजार करोड़ से ज्यादा धान में, 2 हजार करोड़ से ज्यादा रेत में, सीमेंट में, जमीन में, जंगल में, ये सरकार पिछले 5 सालों में 1 लाख से ज्यादा करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है।

    बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढि़या की बात करने वाली सरकार। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढि़या के पैसे को अपने आकाओं को खुश करने में लगा रही है। और अपने जेब भरने में लगा रही है। चारों तरफ नारकीय का वातावरण है न सड़क बन रही और न पानी मिल रहा है। न बिजली मिल रही है और न लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है। और इसलिए जनता में नाराजगी है, उस नाराजगी को चरम तक पहुंचाने का काम यह परिवर्तन यात्रा करेगी। और यह परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में बदलाव की लहर चलाएगी, जो चुनाव तक आंधी के रूप में चलेगी।

    Whatsapp Image 2023 09 13 At 3.26.48 Pm

    • इन नेताओं ने परिवर्तन यात्रा के दौरान जनसभा को किया संबोधित

    भाजपा की परिर्वतन यात्रा विजय संकल्प के साथ बस्तर विधानसभा के करपावन्ड पहुंची।यात्रा को लेकर लोगो में बड़ा उत्साह देखने मिल रहा है। इस दौरान लोगों ने परिवर्तन यात्रा का जमकर स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, सांसद संतोष पांडे ने लोगों को संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें : परिवर्तन यात्रा के ‘हर पड़ाव’ पर समाज प्रमुखों से मिल रहे BJP नेता

    यह भी पढ़ें : चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ टीडीपी ने पूरे आंध्र प्रदेश में विरोध प्रदर्शन जारी रखा