भूपेश के वादे पर ‘रमन’ के सियासी ताने! छेड़ दिया पोस्टर…

By : hashtagu, Last Updated : October 27, 2023 | 5:21 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टियां अपने-अपने वादों को जनता के बीच लेकर जा रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के वादे पर सियासी तंज मारा है। साथ ही एक्स पर पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा, पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र के वादों में सबसे पहला वादा किसानों की कर्जमाफ़ी और दो साल का बकाया बोनस देने का था।

लेकिन इरादा देखिए कि सरकार बनने के बाद दाऊ @bhupeshbaghel ने अधिकतर किसानों को कर्जमाफ़ी के स्थान पर कर्ज में डूबोने का काम किया। इसके बाद पुनः कर्जमाफ़ी की घोषणा कर किसानों को छलने का प्रयास कर रहे हैं। दो साल का बकाया बोनस भी किसानों को नहीं मिला और धान खरीदी की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने धान की मिलिंग में भी ₹20 प्रति क्विंटल का घोटाला किया।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : पहले चरण के 223 उम्मीदवारों में से 26 पर आपराधिक मामले