Politics Story : BJP का पोस्टर वार, कांग्रेस में ‘कलह’ 100 डिग्री पार!
By : hashtagu, Last Updated : December 17, 2023 | 5:47 pm

छत्तीसगढ़। विधानसभा चुनाव के बाद BJP ने जहां नई सत्ता संभालने वाली पार्टी बन गई है। वहीं कांग्रेस में हार को लेकर बगावत का बिगुल बज उठा है। इसमें वो पूर्व विधायक हैं, जिनके टिकट सर्वे के नाम पर काट दिए गए थे। चुनाव के वक्त शांत थे, लेकिन हार के बाद अब वे खुलकर सामने आ गए हैं। इतना ही उन्हाेंने कांग्रेस (Congress) की प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी पर भी आरोप जड़ने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे में संगठन के पदाधिकारी भी निकाले गए। कई पूर्व विधायकों को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
- शनिवार को पूर्व विधायकों का एक गुट दिल्ली हाईकमान और केसी वेणुगोपाल से मिलने गया था। कांग्रेस की अंदरुनी कलह सामने आने के बाद अब बीजेपी भी इस सियासी मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहती है। क्योंकि अब लोकसभा के चुनाव के कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में बीजेपी जहां संगठन पर तो वहीं कांग्रेस माेदी की गारंटी पर घेरने की कोशिश में है।
बरहाल, इस समय कांग्रेस की लड़ाई अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि संगठन के अंदर असंतोष को कांग्रेस का हाईकमान पहचान नहीं पाया था। इधर, कांग्रेस के पूर्व विधायकों का आरोप है कि शीर्ष नेतृत्व के सर्वे के आधार पर टिकट वितरण करने की बात को झूठ बताया। पार्टी के विधायकों को गुमराह करने की कोशिश हुई। बरहाल, कांग्रेस पार्टी के अंदर सियासी बवाल मचा हुआ है। इधर बीजेपी के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 75 का दावा करने वाले कांग्रेसी कहां गए। कहा, बीजेपी ने कांग्रेस को धूल चटा दिया है।
ऐसे में अब बीजेपी ने अपने एक्स पर पोस्टर वार छेड़ा है। लिखा, 36 टुकड़ों में बंटी कांग्रेस, कलह 100 डिग्री पार।
36 टुकड़ों में बंटी कांग्रेस
कलह 100 डिग्री पार pic.twitter.com/awYahmaHXz
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) December 17, 2023
यह भी पढ़ें : कांग्रेस के पूर्व विधायकों की ‘बगावती’ गूंज दिल्ली में! चंद्रशेखर बोले-‘दलालों और वामपंथियों’ का कब्जा
यह भी पढ़ें : CM विष्णु देव साय से ‘प्रजापिता ब्रह्माकुमारी’ की बहनों ने की मुलाकात