CM विष्णु देव साय से ‘प्रजापिता ब्रह्माकुमारी’ की बहनों ने की मुलाकात

By : hashtagu, Last Updated : December 17, 2023 | 4:08 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) से आज राज्य अतिथि गृह पहुंना में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (Brahma Kumari Divine University) की ब्रह्माकुमारी सविता बहन और सोमनाथ भाई सहित अन्य बहनों ने सौजन्य मुलाकात की।

ब्रह्माकुमारी सविता ने मुख्यमंत्री का तिलक कर मुंह मीठा कराकर बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने मुख्यमंत्री  साव और विधानसभा के सभी सदस्यों को राजस्थान के माउंट आबू स्थित संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गतिविधियों की भी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : नेता प्रतिपक्ष बनने पर ‘चरणदास महंत’ को ‘TS’ सिंहदेव ने दी बधाई