Press conference : छत्तीसगढ़ में रेप घटनाओं को लेकर ‘सुप्रिया श्रीनेत’ का BJP सरकार पर निशाना! बोलीं, पूरा प्रदेश सदमे

By : hashtagu, Last Updated : September 2, 2024 | 4:06 pm

रायपुर। प्रदेश में बढ़ रही रेप की घटनाओं को लेकर कांग्रेस की  राष्ट्रीय प्रवक्ता, सोशल मीडिया की राष्ट्रीय चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत (National spokesperson of Congress Supriya Shrinet) ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा सरकार पर जमकर हमला (Fierce attack on BJP government) बोला, उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, बीते 8 महीने में 600 से अधिक रेप की घटनाएं इस बात का सबूत हैं। श्रीनेत ने कहा आज इस देश में आधी आबादी के लिए कोई जगह भी नहीं बची है। आज पूरा देश सदमे में है।

कहां से इन लफंगों के पास आया ये हौसला?

  • श्रीनेत ने राजीव भवन में मीडिया से बात करते हुए कहा ये क्यों हो रहा है? कहां से इन लफंगों के पास आया ये हौसला? जो देश की आधी आबादी के साथ इतनी हैवानियत की जाती है। करीब बीस मामले ऐसे हैं जिसमें बीजेपी के नेता शामिल हैं। प्रधानमंत्री ऐसे लोगों को हौसला देते हैं।

चिन्मयानंद का केस वापस लेते हैं क्योंकि वो बीजेपी से है। सत्ता के लिए जो दोषी पाए गए चाहे वो राम रहीम हो या आशाराम हो आप उनके साथ खड़े हो जाते हैं।

आरोपियों को संरक्षण,पीड़िता भटक रहीं

आधी आबादी के लिए देश में जगह नहीं बची है। छत्तीसगढ़ भी महिलाओं के लिए असुरक्षा से अछूता नहीं है। रायपुर और भिलाई में दुष्कर्म के मामले सामने आए। प्रदेश के कई शहरों में इसी तरह के मामले सामने आए। सरकार दुराचारी को बचाने में जुट जाती है। सरकारें क्यों दुराचारियों के साथ खड़ी होती है। आरोपियों को संरक्षण देने का काम किया जाता है। पीड़ित महिला को दर दर भटकना पड़ता है।

मामलों को छुपाने में जुटी सरकार

छत्तीसगढ़ में पिछले 8 माह में 600 से अधिक रेप हुए हैं। प्रदेश में 3000 अपराध महिलाओं के खिलाफ हुए हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार हो रहे हैं, सरकार इन मामलों में पर्दा डालने का काम कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। आधी आबादी के साथ दुष्कर्म पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

यह भी पढ़ें : विष्णुदेव साय ने ‘धर्मपत्नी’ संग चलाए मिट्टी के बैल! शिव की भक्ति और… तीजा पोरा तिहारकी धूम….एक झलक….VIDEO

यह भी पढ़ें :इन जिलों में BJP के दिग्गज संभालेंगे सदस्यता अभियान की कमान! शुरुआत 4 से…

यह भी पढ़ें :CM विष्णु देव साय की तीजा पर बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त