प्रियंका गांधी का रोड शो में ‘जगह-जगह’ भव्य स्वागत! भूपेश के साथ कीं गाेवर्धन पूजा
By : hashtagu, Last Updated : November 14, 2023 | 11:01 pm
रायपुर। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मंगलवार को रायपुर में करीब 8 किमी का रोड शो (Road show) किया। राजीव गांधी चौक से शुरू हुआ ये रोड शो अलग-अलग रास्तों से होता हुआ तेलघानी नाका पहुंचकर समाप्त हो गया। रोड शो के दौरान प्रियंका के साथ खुले वाहन में सीएम भूपेश बघेल सहित रायपुर विधानसभा के प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
- रोड शो के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि, रायपुर में विशाल रोड शो में उन्होंने हिस्सा लिया। चारों तरफ से बरस रहा लोगों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर अत्यंत खुशी हुई हैं। इस प्यार और सम्मान के लिए उन्होंने रायपुर को धन्यवाद भी दिया है। वहीं प्रियंका गांधी ने सीएम भूपेश बघेल के साथ गोवर्धन पूजा भी की।
पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू किया रोड शो
रोड शो तय समय से करीब एक घंटे देरी से शुरू हुआ। प्रियंका ने सबसे पहले राजीव चौक पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका रोड शो शुरू हुआ, जो सिटी कोतवाली, सदर बाजार, आमापारा और अग्रसेन चौक होते हुए तेलघानी नाका पहुंचा।
प्रियंका के रोड में लोगों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान घरों पर भी लोग कांग्रेस का झंडा लेकर उनका अभिवादन करते रहे। माना जा रहा है कि इस रोड शो से प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में सफल रहेंगी। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होनी है।
यह भी पढ़ें : चुनावी रणभेरी : पुरंदर मिश्रा का ‘सियासी’ हमला! बोले, ‘सिंधी और उत्कल समाज ‘से नफरत करती है कांग्रेस





