राहुल गांधी ने ‘गाई’ राम की ‘महिमा’!, भूपेश के घर ‘कन्याभोज’, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : March 30, 2023 | 4:35 pm

छत्तीसगढ़। आज रामनवमी पर राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की एक विडियो अपने ट्विटर पर जारी किया है। जिसमें वे कहते हुए दिखते हैं और कहते है, जो भगवान राम थे, तपस्वी थे उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी तपस्या में डाल दी। ‘गांधी जी’ हे राम कहते थे। भगवान राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे। एक जिंदगी जीने का तरीका था। जय सियाराम। आज राहुल गांधी का यह विडियो सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है।

इसके अलावा आज रामनवमी पर सोशल मीडिया पर कई सारे नेताओं ने अपने-अपने ट्विटर एकाउंट पर विडियो और फोटो पोस्ट की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) प्रदेश की जनता को बधाई दी है। नवरात्र और रामनवमी पर भूपेश के निवास पर आज कन्याभोज का आयोजन हुआ।