रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : भाजपा चुनावी ‘चक्रव्यूह’ की रचना में जुटी! दो प्रभारी भी नियुक्त

लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में भाजपा जुट गई है।

  • Written By:
  • Updated On - August 7, 2024 / 09:00 PM IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा (Seat Raipur South Assembly) उपचुनाव की तैयारी में भाजपा जुट गई है। इसके लिए भाजपा रणनीति बनाने में जुटी है। इसके मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा (BJP State Vice President Shivratan Sharma) और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति से यह साफ जाहिर हो गया है, भाजपा रायपुर दक्षिण विधानसभा की सीट पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहती है।

  • यही कारण है कि यहां कार्यकर्ताओं की लगातार बैठकें हो रही हैं। जिसमें यह भी जानने की कोशिश हो रही है, इस सीट पर काैन उम्मीदवार पार्टी की मंशा के अनुरूप खरा उतरेगा। वैसे अभी चर्चा है कि भाजपा यहां सभी वर्गों और समुदाय से जुड़े लोगों को साधने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

बहरहाल, यह भी कहा जा रहा है कि इस सीट पर अपराजेय रहने वाले भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की भी राय सलाह ली जाएगी कि किसे उम्मीदवार बनाया जाए। विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए यहां के पूर्व में विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं की फौज को क्षेत्र में लगा दिया है। ताकि भाजपा को कोई भी उम्मीदवार हो, उसकी जीत रिकार्ड हो।

  • इधर, अब रायपुर दक्षिण विधानसभा की सीट पर उपचुनाव की रणनीति पर बारिक नजर और फीडबैक लेने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा प्रभार दे दिया है। ताकि संगठन के सभी पदाधिकारी इस उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ जुट सकें। इसके आलवा यहां स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी यहां के प्रभारी बनाए गए हैं। इन दोनों प्रभारियों का अनुभव भाजपा को बड़े स्तर पर मिलेगा। इनकी नियुक्ति के पीछे एक कारण यह भी है कि इन दोनों प्रभारी संगठन को यहां बूथ स्तर तक सक्रिय नजर रखेंगे, और दावेदारों की फीडबैक भी लेंगे।
  • फिलहाल, यह माना जा रहा है कि बृजमोहन अग्रवाल की सहमति पर उम्मीदवार की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा यहां के कार्यकर्ताओं की पसंद का भी ख्याल रखा जाएगा। देखा जाए तो भाजपा की जीत यहां तय मानी जा रही है। आगे चलकर क्या स्मीकरण बनेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

यह भी पढ़ें : CG-PSC घोटाला : एक साथ 15 ठिकानों पर CBI ने मारा छापा! पूर्व IAS अमृत खलको के घर जांच