रायपुर दक्षिण विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन : कानून-व्यवस्था के बहाने भाजपा पर बरसे भूपेश

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन राजधानी के आर्शिवाद भवन में संपन्न हुआ जिसमें दक्षिण विधानसभा क्षेत्र

  • Written By:
  • Updated On - October 21, 2024 / 01:18 PM IST

  • दक्षिण में अबकी बार कांग्रेस का विधायक बनाने का संकल्प लिया कार्यकर्ताओं ने

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress workers of Raipur South Assembly constituency) का सम्मेलन राजधानी के आर्शिवाद भवन में संपन्न हुआ। जिसमें दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण (Senior Congress leaders) शामिल हुये।

दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कहा कि दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नामांकन भरा जायेगा। दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के तैयारी हमने पिछले दो महीने से शुरू कर दिया है। वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ बैठके हो चुकी है। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा को इस चुनाव से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन कांग्रेस के लिये यह चुनाव संजीवनी बूटी के समान है। इस सरकार में आरजकता माहौल है। इस 11 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को जलने में मजबूर कर दिया और छत्तीसगढ़ को दूसरा मणीपुर बनाने जा रहा है। 11 महीने की सरकार में लगातार लूट, चोरी, हत्या, डकैती, चैन स्नेकिंग और छोटी बच्ची से लेकर माता, बहने सुरक्षित नहीं है। हमने न्याय यात्रा निकाली, 6 दिन की यात्रा में गांव वाले से चर्चा किये, छोटे बच्चे, बुजुर्गो और सभी लोगो से मिले और देखा लेकिन गांव वाले के चहरे में कोई चमक नहीं है।

  • सभी के मन में भाजपा सरकार के खिलाफ में डर समाया हुआ है, भयभीत है और इन सरकार के खिलाफ में छत्तीसगढ़ की जनता का आक्रोश और गुस्सा है। कांग्रेस सरकार में कानून का राज था। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में झीरम जैसी घटना हुयी है क्या? क्या आदिवासी का 200 घर जला है क्या? झलियामारी जैसी घटना हुई क्या? बलौदाबाजार जैसे कलेक्टर एसपी ऑफिस जला क्या? कवर्धा में हुये 3 बेटो की हत्या हुई क्या? भाजपा की सरकार में बस्तर का बेटा राजधानी रायपुर में सुरक्षित नहीं है, अंबिकापुर और सूरजपुर का बेटा रायपुर में सुरक्षित नहीं है, माता बहने बस स्टैण्ड में सुरक्षित नहीं है, निर्दोष आदिवासी को फर्जी एनकाउंटर में मारा जा रहा है और निर्दोष आदिवासियों को जेल भेजने का काम सरेंडर करने का काम हो रहा है। पहले बलौदाबाजार में निर्दोष लोगो को षंडयत्र कर जेल भेजने का काम किया और साहू समाज के लोगों को टारगेट कर मारने का काम कर रहे है। विष्णुदेव का सुशासन नहीं बल्कि विष्णु कुशासन है और यह सरकार छत्तीसगढ़ में सिरियस किलर की तरह काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के जनता और लोगों, युवा के खिलाफ अन्याय करोगे तो कांग्रेस के दिग्गज नेता और कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार है।

भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का काम किया। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में विफल साबित हो चुकी है। अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। जनता के आर्शिवाद से यहां से कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव जीतेगा। दक्षिण विधानसभा का चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वायदाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। केई सरकार 11 माह के अल्प समय में ही इतनी ज्यादा अलोकप्रिय साबित हो सकती है। इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, अतः जनमानस भाजपा के खिलाफ है। छत्तीसगढ़ राज्य की आम आदमी भाजपा के राज में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। राजधानी में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। राजधानी में भाजपा के राज में 4 बार गोली चल गयी, अंर्तराष्ट्रीय गैंग पर पैर पसार रहे राजधानी चाकूपुर बन गया, मरीन ड्राईव मर्डर ड्राइव बन गया है। रायपुर की कानन व्यवस्था बिगड़ गयी है। इन सब मुद्दो को लेकर कांग्रेस दक्षिण के उपचुनाव में जनता के बीच जायेगी। सन 2000 में छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ और जीतने उपचुननाव हुआ सबसे ज्यादा उपचुनाव कांग्रेस ने जीता है। दक्षिण के उपचुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक तैयारी भी पूरी है। सभी 19 वार्डो में पार्टी की बूथ कमेटियां चुनाव में जाने को मुस्तैद है। वार्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी जा चुके है, सरकार की असफलता से जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दक्षिण उपचुनाव को लेकर उत्साह है। कांग्रेस की सभी कार्यकर्ता को मजबूती और ईमानदारी के साथ मिलकर काम करना है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सभा को संबोधित करते हुये कहा कि आज कार्यकर्ता सम्मेलन में आये सभी लोगों का स्वागत है दक्षिण विधानसभा का उपचुनाव होने वाला हैं नामांकन प्रक्रिया चालू हो गया है जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जायेगी। साय सरकार के पिछले 11 महीने में कुछ काम नही कर पाये और अपराध बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ को कौन सा मुख्यमंत्री सरकार चला रहा है यह पता नही है क्योकि सरकार हर तरफ से विफल साबित हो गयी है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में सबसे ज्यादा नेता है। यहां 254 बूथ है। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सभी कार्यकर्ता कों मिलकर चुनाव लड़ना है। दीपावली का समय आ गया है और सब मिलकर समय देकर इस उपचुनाव को जीताने के लिये लग जायेंगे।

कांग्रेस इस उपचुनाव को जीतती है तो कांग्रेस पार्टी का मनोबल बढ़ेगा। हम सब एकता और संगठित होकर चुनाव लडेंगे और इस उपचुनाव को जीतेंगे। चुनाव में हार और जीत लगा रहता है, लेकिन हार जीत से फर्क यह पड़ता है कांग्रेस जीतेगी तो मनोबल बढ़़ेगा और नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को फायदा होगा। मैंने 13 चुनाव लड़े है। जीत और हार भी हुयी है। क्योकि मै चुनाव लड़ता था तब विश्वास और भरोसा अपने कार्यकर्ताओ पर करके चुनाव लड़ता था क्योकि कार्यकर्ता हमारा भरोसा है कार्यकताओ पूरी लगन और मेहनत से काम करते है। दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हम सब एक होकर चुनाव लडेंगे और इस उपचनुव को जीतेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि दक्षिण विधानसभा उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इस 11 महीने में सरकार जो काम किया है उस को लेकर जनता के बीच जाना है। इस चुनाव को हम जीतते है तो कांग्रेस पार्टी का मनोबल बढेगा। 11 महीने में साय सरकार ने कुछ भी कार्य नहीं किया। लेकिन अपराधिक घटनाये पूरे प्रदेश में बढ़ गये है। इन सभी मुद्दों को लेकर हमें जनता के बीच जाना है। और हमारी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जो कार्य किया उसे जनता तक पहुंचाना है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस के पार्षदों को आगे आना होगा ताकि उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिल सके। समय बहुत कम रह गया है और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पार्टी टिकट किसी को भी दे पर हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता इस उपचुनाव को लड़ने के लिये तैयार है। मैदान में जाना है और सबसे महत्वपूर्ण बात है रणनीति का और वरिष्ठ लोगो के अनुभव का लाभ लेना है। रणनीति सार्वजनिक नहीं होना चाहिये अैर गोपनीय रहना चाहिये। सभी को एक साथ मिलकर रणनीति बनाना है वार्ड के कार्यकर्ता महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, बूथ स्तर पर सभी को मिलकर चुनाव को लड़ना है और जीताना है। 11 महीने में विष्णु का सुशासन तार-पार हो गया हैं। कोई क्षेत्र, शहर, गांव नहीं बचा है, जहां अपराध न बढ़े हो। सुदुर बस्तर में महिलाओं के बलात्कार होते है और एफआईआर नहीं होता। राजधानी रायपुर में ऐसा कोई भी दिन नहीं है जिसमें चोरी, हत्या, डकैती और चाकू बाजी न हो। आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था तार-तार हो गया है। आज स्कूल में बच्ची सुरक्षित नहीं है, कॉलेज में बेटी सुरक्षित नहीं है, बस स्टैण्ड में बहने सुरक्षित नहीं है, आज कोई आदमी सुरक्षित नहीं है। ये विष्णु का सुशासन है बोल रहा है। इससे बड़ा कुशासन कोई दूसरा नहीं हो सकता। लूट करने में लगे हुये है। आज लूटने में मशगूल हो गये है। शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में कोई काम नहीं हुआ, लूट मची है पूरे प्रदेश में और लूटने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। बल्कि भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। लोहारीडीह कांड में एक व्यक्ति को फांसी में लटका दिया जाता है और उसको आत्महत्या बताया गया। गांव वाले मानने को तैयार नहीं है पुलिस की उपस्थिति में दूसरे व्यक्ति का घर को जलाकर वहीं मार दिया जाता है।

दोनो साहू समाज के है और तीसरा साहू समाज प्रशांत साहू को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार डाला। लेकिन आज तक एफआईआर नहीं हुआ। आज कोई जाति, वर्ग, समाज नहीं बचा है जो विष्णुदेव सरकार में अपमानित महसूस न कर रहा हो। छत्तीसगढ़ के लोग अपने आप को अपमानित और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पूरे राजधानी में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। 200 से अधिक उद्योगो में ताला बंद है। मतदाता सूची में किसी का नाम नहीं है कहां उसको देखना है। यदि संगठित होकर चुनाव लड़ना है और लोगो को साथ लेकर चलना है निश्चित रूप से कांग्रेस चुनाव जीतेंगी। प्रत्याशी कोई भी हो सबको मिलकर एक साथ काम करना है और इस उपचुनाव को जीतना है।

एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय जांगिड़ ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि पिछले 5 साल कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस पार्टी की जब सरकार थी तब हमने हर वर्ग के लिये काम किया, लेकिन साय सरकार के 11 माह में जनता नाराज हो गयी है, अपराध बढ़ गया है और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है। चाहे बलौदाबाजार की घटना हो, लोहारीडीह की घटना हो, पूरे प्रदेश में अपराधिक घटनाये हो रही है। दक्षिण विधानसभा उपचुनाव होने वाला है हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और हमारे कार्यकर्ता तैयार है और हमे जरूर सफलता मिलेगी। क्योकि हमारे पास सरकार के खिलाफ बहुत से मुद्दे है और उस मुद्दो को लेकर जनता के बीच जाना है और सरकार के विफलता को जनता को बताना है। हम सब एक होकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने किया। स्वागत भाषण गिरीश दुबे, आभार प्रदर्शन ने किया।

दक्षिण विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एस.ए. सम्पत कुमार, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी जरिता लैतफलांग, एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, राजेश तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, गिरीश देवांगन, पूर्व विधायक अरूण वोरा, महापौर ऐजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष अरूण ताम्रकार सहित दक्षिण विधानसभा के पाषर्दगण, ब्लाक अध्यक्ष गण, बूथ अध्यक्षगण एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता सैकड़ो के संख्या में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में विपक्षी गठबंधन में फूट, सपा ने घोषित किया उम्मीदवार